Get App

Bharat Bhagya Vidhata Review: कभी आंखें करती नम..., कभी भरती है जोश, कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' जीत लेगी दिल

Bharat Bhagya Vidhata Review: कंगना रनौत, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और रसिका अगाशे की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज हो चुकी है। कैसी है ये मूवी चलिए आपको बताते हैं....

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 10:51 AM
Bharat Bhagya Vidhata Review: कभी आंखें करती नम..., कभी भरती है जोश, कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' जीत लेगी दिल
मनोज तपाड़िया ने कहानी को बेहद संतुलित तरीके से पेश किया है। उन्होंने आतंकवादी हमले के बैकग्राउंड को केवल एक घटना के रूप में इस्तेमाल किया है, जबकि असली फोकस उन लोगों पर रखा है, जो उस त्रासदी के बीच उम्मीद की लौ जलाए रखते हैं।

फिल्म-भारत भाग्य विधाता

रेटिंग: 3.5/5

कलाकार- कंगना रनौत, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, रसिका अगाशे

निर्देशक-मनोज तपाड़िया

Bharat Bhagya Vidhata Review: कुछ फिल्में घटनाओं को दोहराती हैं, जबकि कुछ उन घटनाओं के पीछे छिपी मानवीय कहानियों को सामने लाती हैं। 'भारत भाग्य विधाता' ऐसी ही एक फिल्म है, जो आतंकवादी हमले के बीच साहस, जिम्मेदारी और मानवता की कहानी कहती है। फिल्म का केंद्र कोई बड़ा राजनीतिक विमर्श नहीं, बल्कि एक अस्पताल में फंसे वे लोग हैं, जो खौफनाक परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें