Kangana Ranaut: एक्टर और BJP सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। इसकी वजह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक स्क्रीनशॉट है, जिसने ऑनलाइन काफी बहस छेड़ दी है। इस तस्वीर में कंगना को एक इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक करते हुए दिखाया गया है, जिसमें हालिया विरोध प्रदर्शनों पर एक अज्ञात एक्ट्रेस के ओवररिएक्ट करने की आलोचना की गई थी। हालांकि, 'क्वीन' फिल्म की एक्ट्रेस ने इस पोस्ट से किसी भी तरह के जुड़ाव से साफ इनकार किया है और स्क्रीनशॉट को मनगढ़ंत बताया है।
