बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के लिए कानूनी मोर्चे पर एक राहत भरी खबर आई है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने फिल्म 'कांतारा' के एक सीन की मिमिक्री (नकल) करने के मामले में अभिनेता के खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने इस मामले को सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रणवीर सिंह को मैसूर के प्रसिद्ध चामुंडी हिल्स मंदिर में दर्शन करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है।
