Get App

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने कनाडा में खोला लग्जरी रेस्टोरेंट, देखें अंदर की खूबसूरत तस्वीरें

कॉमेडियन कपिल शर्मा इस समय 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं। फैंस को कपिल शर्मा का ये सीजन का काफी पसंद आ रहा है। हाल में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा में एक नया रेस्टोरेंट खोला है

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 06, 2025 पर 16:17
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने कनाडा में खोला लग्जरी रेस्टोरेंट, देखें अंदर की खूबसूरत तस्वीरें

गिन्नी चतरथ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके दोस्तों ने इस नए बिजनेस के लिए कपल को शुभकामनाएं दी हैं। कपल ने अपने नए रेस्टोरेंट का नाम 'कैप्स कैफे' रखा है। ये कैफे कनाडा के सरे शहर में खोला गया है। (Photo: Ginni Instagram)

'कैप्स कैफे' की तस्वीरें और वीडियो कैफे के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई हैं। इसके इंस्टाग्राम बायो में "ए गार्डन ऑफ बेक्स एंड ब्रूज।" लिखा है। (Photo: Kap’s Café Instagram)

कैफे के ऑफिशियल पेज पर जो तस्वीरें साझा की गई हैं, उनमें तरह-तरह की डिजर्ट्स दिखाई दे रही हैं, इसमें लेमन पिस्ता केक, फजी और डोनट्स जैसी डिजर्ट्स नजर आ रहे हैं। (Photo: Kap’s Café Instagram)

रेस्तरां को काफी शानदार तरीके से सजाया गया है। कैफे का थीम कैफे का थीम व्हाइट और पिंक रखा गया है। इसे खूबसूरत पेंडेंट लाइट और फूलों से सजाया गया है। (Photo: Kap’s Café Instagram)

गिन्नी ने कस्टमर के उनके कैफे में आने पर वीडियो और तस्वीरें फिर से पोस्ट कीं, जिसमें कैफे के खुलते ही लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। आधिकारिक पेज पर स्टोरी पोस्ट ग्राहकों को धन्यवाद किया है। (Photo: Kap’s Café Instagram)

इस समय कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह मिलकर "कॉमेडी कोर्ट" की जज की भूमिका निभा रहे हैं।

ये सीजन 21 जून से शुरू हुआ है। इसमें कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें