Karan Johar: 'मैं इतना बूढ़ा हो जाऊंगा कि उनकी रक्षा नहीं कर पाऊंगा', इसलिए बच्चों को बॉलीवुड में नहीं आने देना चाहते करण जौहर

Karan Johar: कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ करण जौहर ने खूब सारी मजेदार बातें कीं। शो में करण ने अपने बच्चों की बॉलीवुड एंट्री कुछ ऐसा कहा कि वह अब तेजी से वायरल हो रहा है।

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 4:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उन्होंने कहा कि भले ही वे खुद इस व्यवसाय से डीपली जुड़े हुए हैं, लेकिन वे उन कठिनाइयों और दबावों से वाकिफ हैं, जो बॉलीवुड का हिस्सा होने के साथ आते हैं।

Karan Johar: जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने बच्चों के फिल्म इंडस्ट्री में आने को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों को इस इंडस्ट्री में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि जब वे बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखेंगे तो शायद वह उनकी रक्षा नहीं कर पाएंगे।

करण ने यह बात 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में कही, जिसमें सैफ अली खान और करीना कपूर मेहमान थे। इस दौरान वे बच्चों की परवरिश और फिल्म इंडस्ट्री में बच्चों को बड़ा करने से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भले ही वह खुद इस इंडस्ट्री से गहराई से जुड़े हैं, लेकिन वह उन मुश्किलों और दबावों को अच्छी तरह समझते हैं जो बॉलीवुड का हिस्सा होने के साथ आते हैं।

करण करीना से बात करते हुए कहते हैं कि "देखिए, जैसा कि मैंने कहा यह कोई आसान जगह नहीं है। यह बहुत मुश्किल है। मैं तो अपने बच्चों को इस इंडस्ट्री में आने से रोकने की कोशिश कर रहा हूं। सब मुझसे पूछते हैं- 'आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?'"


करण ने कहा- "बात यह है कि उस समय तक मैं इतना बूढ़ा हो चुका हूंगा कि उनकी रक्षा नहीं कर पाऊंगा।" इस पर करीना कपूर ने बच्चों को लेकर माता-पिता के protective होने के नजरिए पर एक अलग बात कही। उन्होंने कहा- "मुझे लगता है कि शायद यही सुरक्षा ही समस्या की जड़ है। कभी-कभी हमें बस... आप जानते हैं, हम सभी अपने बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा सुरक्षात्मक हो जाते हैं।"

एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि कभी-कभी हमारे माता-पिता हमें बस खुला छोड़ देते हैं और कहते हैं- 'अगर करना है तो करो, जाओ और खुद मेहनत करो।'" बातचीत आगे बढ़ने से पहले करण ने भी उनकी इस बात से सहमति जताई। बता दें कि करण दो जुड़वां बच्चों-बेटे यश और बेटी रूही के पिता हैं। फरवरी 2017 में सरोगेसी के जरिए उनका जन्म हुआ था।

इन जुड़वां बच्चों के नाम करण के परिवार के सदस्यों के नाम पर रखे गए हैं। यश का नाम उनके दिवंगत पिता, फिल्म निर्माता यश जौहर के नाम पर रखा गया, जबकि रूही नाम उनकी मां हीरू जौहर के नाम के अक्षरों को बदलकर (anagram) बनाया गया है। करण जौहर खुद जाने-माने निर्माता यश जौहर के बेटे हैं और उन्होंने हिंदी सिनेमा के सबसे प्रमुख प्रोडक्शन हाउस में से एक की स्थापना की है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।