बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं पर्सनल लाइफ को लेकर भी सैफ अक्सर चर्चा में रहते हैं।
उनकी और करीना कपूर की लव स्टोरी हर किसी को पता है। दोनों ने अपने रिश्ते को ज्यादा दिन तक लोगों से छुपाकर नहीं रखा था।
करीना और सैफ की डेटिंग की खबरों ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी थी। करीना सैफ से 10 साल छोटी है और उनकी पहली शादी में भी शामिल हुई थीं।
लोगों की परवाह किए बिना दोनों ने अपने प्यार की मंजिल को हासिल किया और आज दोनों दो बेटों संग अपनी छोटी सी दुनिया में खूब सारी खुशियां समेटे जी रहे हैं।
वहीं शादी के सालों बाद भी करीना और उनका प्यार पहले की तरह ही जवां है। हाल में करीना ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में सैफ को विश किया।
करीना इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शेर की फोटो शेयर की है। वहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा 'हमारे शेर को जन्मदिन मुबारक हो, डार्लिंग हसबैंड'।
सोशल मीडिया पर लोगों को करीना का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हालांकि बता दें की सैफ सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं।
ये कपल टशन के फिल्म कुर्बान और एजेंट विनोद में साथ नजर आ चुका है। अब लोगों इनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। करीना सैफ की जोड़ी लोग पर्दे पर भी देखने को बेताब हो रहे हैं।