Get App

Kareena Kapoor: एक्टिंग की वजह से स्कूल ड्रॉप करने का करीना कपूर को है अफसोस, 11वीं क्लास के बाद नहीं की पढ़ाई

Kareena Kapoor: करीना कपूर खान ने कहा कि उन्होंने पढ़ाई इसलिए छोड़ दी थी, क्योंकि वह एक एक्टर के तौर पर खुद को साबित करना चाहती थीं। लेकिन अब उन्हें अफसोस होता है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 03, 2026 पर 4:40 PM
Kareena Kapoor: एक्टिंग की वजह से स्कूल ड्रॉप करने का करीना कपूर को है अफसोस, 11वीं क्लास के बाद नहीं की पढ़ाई
एक्ट्रेस बनने से पहले, करीना ने मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल में पढ़ाई की और बाद में देहरादून के वेलहम गर्ल्स स्कूल गईं। कहा जाता है कि उन्होंने कुछ समय के लिए मुंबई के मिठीबाई कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई भी की थी, लेकिन उन्होंने अपनी डिग्री पूरी नहीं की।

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने माना कि उन्हें एक्टिंग के लिए स्कूल छोड़ने का अफसोस है। करीना कपूर ने साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म की शूटिंग के समय वह 19 साल की थीं और फिल्म रिलीज होने के बाद 20 साल की हो गईं। इसके बाद उन्होंने सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान देने का फैसला किया।

हाल ही में पॉडकास्टर हनुमान दास के साथ बातचीत में करीना ने कहा, "मैंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और यह बात कहीं न कहीं मेरे मन में रह गई। हालांकि मेरे पास मौका था, लेकिन मैं फिल्मों में आ गई। 11वीं क्लास के बाद आगे पढ़ाई नहीं की। मुझे पता है कि बहुत से लोग इसका मजाक उड़ा सकते हैं या जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन मैं एक एक्टर के तौर पर खुद को साबित करना चाहती थी। मैं बस अपने दिल की बात सुनना चाहती थी।"

उन्होंने कहा, "मुझे अपनी पढ़ाई पूरी न कर पाने का अफसोस है। इसीलिए मैंने अपने बेटों को भी यही समझाया है कि वे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें और फिर अपने मन की सुनें। जब UNICEF ने मुझसे भारत में लड़कियों की शिक्षा को सपोर्ट करने के बारे में बात की, तो मुझे यह बात बहुत गहराई से महसूस हुई, क्योंकि मुझे हमेशा से अपनी अधूरी पढ़ाई का अफसोस रहा है।"

करीना कपूर की पढ़ाई-लिखाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें