Salman Khan-Karisma Kapoor: जब करिश्मा कपूर के छोटे कपड़ों की वजह से सलमान खान ने गाना शूट कर ने किया था मना

Salman Khan-Karisma Kapoor: सलमान खान 'कॉफी विद करण' के लास्ट सीजन में 'दुल्हन हम ले जाएंगे' की को स्टार करिश्मा कपूर के साथ सालों बाद नजर आए। दोनों ने शो की धमाकेदार ओपनिंग की।

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 1:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
करिश्मा ने बताया कि सलमान उन्हें लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव थे। एक्ट्रेस ने बताया कि वे कहते थे 'जाओ और इसे बदलो मुझे यह कपड़े पसंद नहीं हैं।' इसलिए हमारी अक्सर लड़ाई हो जाती थी।"

Salman Khan-Karisma Kapoor: करण जौहर 'कॉफी विद करण' के नौवें और आखिरी सीजन के साथ वापस आ गए हैं। इस मशहूर शो के पहले मेहमान बने हैं सलमान खान। इस एपिसोड में फैंस के लिए पुरानी यादें ताजा करने वाला एक खास पल भी आया, जब सलमान की मुलाकात 'दुल्हन हम ले जाएंगे' की उनकी को-स्टार करिश्मा कपूर से हुई।

बातचीत के दौरान करिश्मा ने बताया कि कैसे फिल्म के सेट पर अक्सर उनके और सलमान के बीच बहस हो जाती थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि एक बार सलमान ने उनके कपड़ों की वजह से उनके साथ शूटिंग करने से ही मना कर दिया था।

'दुल्हन हम ले जाएंगे' की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने करिश्मा कपूर के कपड़ों पर आपत्ति जताई थी। करिश्मा ने बताया कि सलमान को मीठा बहुत पसंद है। उन्होंने याद करते हुए कहा कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, वे नाश्ते में साथ मिलकर चॉकलेट खाते थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बीच काफी लड़ाई-झगड़े भी होते थे। करिश्मा ने कहा- "'दुल्हन हम ले जाएंगे' के दौरान मैं अपने कपड़ों को लेकर बहुत उत्साहित थी और मुझे लगा कि मैं एकदम कमाल लगूंगी, लेकिन सलमान ने कहा- 'तुमने ये क्या पहना है? तुम अगर ऐसी दिखोगी तो मैं तुम्हारे साथ शॉट नहीं दूंगा।'"


करिश्मा ने बताया कि उन्हें डेविड धवन के पास जाकर शिकायत करनी पड़ी थी कि सलमान उन्हें वह ड्रेस नहीं पहनने दे रहे हैं। जब करण ने पूछा कि क्या सलमान को इसलिए दिक्कत थी क्योंकि ड्रेस बहुत ज्यादा सेक्सी थी तो करिश्मा ने माना और कहा, "हां, क्योंकि ड्रेस बहुत ज्यादा रिवीलिंग और फिट थी।" इस पर सलमान ने बात को अलग तरह से रखा और बताया कि ड्रेस बहुत ज्यादा छोटी थी। उन्होंने आगे कहा, "मैं हर टेक से पहले उनसे कहता रहता था कि ड्रेस को थोड़ा नीचे कर लें। वह पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट थी।"

करिश्मा ने बताया कि सलमान उन्हें लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव थे। एक्ट्रेस ने बताया कि वे कहते थे 'जाओ और इसे बदलो मुझे यह कपड़े पसंद नहीं हैं।' इसलिए हमारी अक्सर लड़ाई हो जाती थी।"

फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के बारे में

'दुल्हन हम ले जाएंगे' साल 2000 की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सलमान खान और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजा ओबेरॉय (सलमान) की कहानी है, जिसे सपना (करिश्मा) से प्यार हो जाता है। सपना को उसके तीन अजीबोगरीब चाचाओं ने पाला है। जब राजा, सपना से शादी करने का फैसला करता है तो उसे उसके तीनों चाचाओं को मनाना पड़ता है, क्योंकि तीनों की ही नजर में सपना के लिए 'आइडियल पति' की परिभाषा अलग-अलग है। फिल्म में परेश रावल, ओम पुरी और अनुपम खेर ने सपना के चाचाओं का किरदार निभाया है। फिल्म का संगीत और सलमान-करिश्मा की केमिस्ट्री इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण बनी। यह फिल्म साल 2000 की व्यावसायिक रूप से सफल हिंदी फिल्मों में से एक थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।