Neetu Kapoor: जब नीतू कपूर अपनी शादी में हो गई थीं बेहोश, करिश्मा कपूर ने कहा- सबके उड़ गए थे होश

Neetu Kapoor: इंडियन आइडल के 16वें सीजन में करिश्मा कपूर ने पुराने दिनों को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि नीतू कपूर अपनी शादी के दौरान बेहोश हो गई थीं।

अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 10:45 AM
Story continues below Advertisement
जब नीतू कपूर अपनी शादी में हो गई थीं बेहोश

Neetu Kapoor: बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह की शादी से जुड़ा एक अनसुना किस्सा शेयर किया। उनकी शादी दिवंगत बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर से हुई थी। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में इस बारे में बात करते हुए करिश्मा ने बताया कि इतनी भीड़ और सितारों को देखकर नीतू सिंह अपनी शादी के बीच में ही बेहोश हो गई थीं।

एक्ट्रेस ने कहा कि उस हादसे ने परिवार में सभी को डरा दिया था। करिश्मा ने खुलासा किया कि इतने सारे स्टार्स के बीच में नीतू आंटी अपनी शादी में बेहोश हो गई थीं। सब बहुत डर गए थे। उन्होंने आगे कहा कि उनका छोटा सा डब्बा हर जगह उनके साथ जाता है। वह बिरयानी भी नहीं खाती। हम हमेशा उसे चिढ़ाते हैं, लेकिन हम वास्तव में इस उम्र में उसकी फिटनेस और अनुशासन के लिए उसकी सराहना करते हैं। करिश्मा ने नीतू सिंह और ऋषि कपूर की सितारों से सजी शादी को भी याद किया।

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं एक खास बात बता सकती हूं कि मैं चिंटू अंकल और नीतू आंटी की शादी में शामिल हुई थी। मैं दुल्हन के पास बैठने के लिए बहुत कोशिश कर रही थी। मुझे याद है शादी में इतने सारे स्टार्स आए थे। मैं बहुत छोटी थी, लेकिन बहुत खुश थी क्योंकि यह फैमली की शादी थी और मुझे इतने सारे सितारों को देखने का मौका मिला।


उन्होंने आगे कहा, “मेरे परिवार में इतने सारे दिग्गज हैं कि मैं उन सबकी प्रशंसक हूं। मुझे लगता है नीतू आंटी मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि उनमें जो चंचलता थी, उनका जो एहसास था, वो अलग ही कुछ था। अपनी आंटी और स्टार नीतू सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, “बेशक, वह हमारे परिवार की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक हैं और आज भी मैं उन्हें अपना आदर्श मानती हूं।

नीतू कपूर की अलग-अलग खान-पान की आदतों का खुलासा करते हुए करिश्मा ने कहा, "एक बहुत ही खासियत है हमारे कपूर परिवार में सब बहुत खाना खाते हैं, लेकिन नीतू आंटी बिल्कुल विपरीत हैं। वह अपनी खाने की आदतों को लेकर बहुत खास हैं। करिश्मा कपूर और कोरियोग्राफर गीता कपूर को इंडियन आइडल के गोल्डन जुबली एपिसोड में विशेष अतिथि के रूप में देखा गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।