Salman Khan-Karisma Kapoor: 'दोनों सिंगल हो भाई बीबी नंबर 1 बना लो...', सालों बाद करिश्मा कपूर-सलमान खान की केमिस्ट्री देख यूजर्स ने दी एडवाइज

Salman Khan-Karisma Kapoor: सालों बाद करिशमा कपूर और सलमान खान को साथ देख फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं। इस बीच कॉफी विद करण शो की वायरल क्लिप पर एक्साइटेड और खुश यूजर्स ने दोनों को एक दूसरे से शादी करने की एडवाइज तक दे दी।

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 6:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शो में करिश्मा कपूर ने अपने पुराने दिनों को याद किया जब सलमान खान के साथ उन्होंने फिल्मों में काम किया था।

Salman Khan-Karisma Kapoor: क्या 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में सलमान खान और करिश्मा कपूर को देखकर आपको 1990 के दशक के बॉलीवुड के सुनहरे दिनों की याद आ गई? 'जुड़वा' फिल्म में 'टन टना टन' गाने पर थिरकने से लेकर 'बीवी नंबर 1' के मजेदार फैमिली ड्रामा पर हंसने तक, इस जोड़ी ने दर्शकों को कई यादगार फिल्में दीं।

उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, शानदार गाने और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें उस दौर की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक बना दिया था। 'कॉफी विद करण' में हाल ही में एक साथ नजर आने से उनकी यह जोड़ी फिर से चर्चा में आ गई है। उनका यह रीयूनियन यादगार बन गया।

शो में करिश्मा कपूर ने अपने पुराने दिनों को याद किया जब सलमान खान के साथ उन्होंने फिल्मों में काम किया था। वहीं दोनों की बातचीत इतनी मजेदार थी कि एपिसोड वायरल हो गया। दोनों साथ में काफी सहज थे। करिश्मा और सलमान को साथ देख फैंस ने दोनों को शादी करने की एडवाइज तक दे दी।


एक फैन ने लिखा- सलमान खान सिंगल हैं, वहीं करिश्मा कपूर का भी डिवोर्स हो गया है। दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं। आपको शादी कर लेनी चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा- भाई को बच्चे चाहिए, उन्हें पसंद हैं। करिश्मा के पास बच्चे हैं दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई बीबी नंबर 1 बना लो। यही सही मौका है।

Screenshot 2026-10-15 173952

बता दें कि करण जौहर खुद को यह पूछने से नहीं रोक पाए कि "क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?" इस सवाल को चतुराई से टालते हुए, सलमान खान ने वह सलाह साझा की जो उनके पिता सलीम खान ने उन्हें दी थी। उन्होंने बताया कि किसी की निजी जिंदगी एक बेडरूम तक रहनी चाहिए।उन्होंने आगे कहा, "जो बातें बेडरूम के लिए हैं, उन्हें लिविंग रूम में नहीं लाना चाहिए।"

अभिनेता ने यह भी कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी या वह किसे डेट कर रहे हैं, इस बारे में कुछ भी बताना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, "मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि आप कभी नहीं जानते कि वह इंसान आपकी जिंदगी में हमेशा के लिए रहेगा या नहीं। हो सकता है कि वह इंसान आगे चलकर किसी और से शादी कर ले।"

करण जौहर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कभी अकेलापन महसूस होता है - जैसा कि कभी-कभी खुद करण को भी होता है - क्योंकि उनकी जिंदगी में कोई जीवनसाथी नहीं है। सलमान ने उनसे कहा कि उनकी जिंदगी में उनके दो बच्चे और उनकी मां हैं, इसलिए उन्हें ऐसा महसूस नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "आगे चलकर मेरे भी बच्चे होंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।