Get App

एक बार टूटा दिल तो प्यार पर दोबारा भरोसा नहीं कर पाईं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की दुनिया बाहर से भले ही ग्लैमरस नजर आती हो, लेकिन इसमें सितारों की पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। कई ऐसी मशहूर अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने एक बार शादी की, किन्हीं कारणों से रिश्ता टूट गया और उन्होंने इसके बाद दोबारा शादी नहीं की। इनमें से कुछ ने अकेले जिंदगी को अपनाया तो कुछ ने अपने करियर या आत्मनिर्भरता को तरजीह दी

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 16:04
एक बार टूटा दिल तो प्यार पर दोबारा भरोसा नहीं कर पाईं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

रेखा
बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। महज़ कुछ महीनों में ही रिश्ता टूट गया और बाद में मुकेश ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद रेखा ने जीवनभर अकेले रहना चुना।

संगीता बिजलानी
पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी, लेकिन कुछ वर्षों बाद यह रिश्ता भी खत्म हो गया। उन्होंने फिर कभी किसी से विवाह नहीं किया।(Photo: Sangeeta Instagram)

करिश्मा कपूर
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। यह शादी शुरुआत में शाही रही, लेकिन 2016 में तलाक हो गया। करिश्मा आज भी सिंगल मदर के रूप में अपनी जिंदगी बखूबी संभाल रही हैं।(Photo: Karisma Instagram)

मनीषा कोइराला
‘1942 ए लव स्टोरी’ फेम मनीषा कोइराला ने 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की, लेकिन यह रिश्ता 2012 में टूट गया। इसके बाद उन्होंने दोबारा विवाह नहीं किया और मानसिक व शारीरिक सेहत पर फोकस किया। (Photo: Manisha Instagram)

मलाइका अरोड़ा
मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी, जो 2017 में खत्म हो गई। अब वे एक अलग रिश्ते में जरूर हैं, लेकिन आज तक दोबारा शादी नहीं की।(Photo: Malaika Instagram)

पूजा बेदी
अभिनेत्री और लेखिका पूजा बेदी ने फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी, लेकिन तलाक होने के बाद उन्होंने दोबारा शादी करने से परहेज़ किया।(Photo: Pooja Instagram)

जेनिफर विंगेट
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की शादी करण सिंह ग्रोवर से हुई थी, जो 2014 में खत्म हो गई। उन्होंने इसके बाद खुद को करियर में व्यस्त रखा और अब तक दोबारा शादी नहीं की।(Photo: Jennifer Instagram)

दीपशिखा नागपाल
टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं दीपशिखा नागपाल ने दो बार शादी की, लेकिन दोनों शादियां असफल रहीं। अब वह अकेले अपनी जिंदगी जी रही हैं। (Photo: Deepshikha Instagram)

संजिदा शेख
टीवी एक्ट्रेस संजिदा शेख की शादी आमिर अली से 2012 में हुई थी, लेकिन 2022 में यह रिश्ता टूट गया। तलाक के बाद वो अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं और अब तक उन्होंने दोबारा शादी नहीं की।(Photo: Sanjeeda Instagram)

मुग्धा चाफेकर
'झांसी की रानी' और 'कुमकुम भाग्य' फेम मुग्धा चाफेकर ने 2016 में रविश देसाई से शादी की थी। नौ साल बाद 2024 में उनका रिश्ता खत्म हो गया है और अब वो भी अकेली जिंदगी बिता रही हैं।(Photo: Mugdha Instagram)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें