Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1 करोड़ का दिया दान, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने असम बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ का दान दिया है। एक्टर की मदद के बाद प्रदेश के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका आभार जताया है।

अपडेटेड Jul 31, 2026 पर 9:38 AM
कार्तिक के दान से पहले, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान चुपचाप असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए। एक्टर ने अपने NGO 'बीइंग ह्यूमन' के जरिए राहत अभियान शुरू करने के लिए राज्य में अपने एक फैन क्लब के साथ हाथ मिलाया है। इस पहल की शुरुआत खाना बांटने से हुई है और धीरे-धीरे जरूरतमंदों को दूसरी जरूरी चीज़ें भी मुहैया कराई जाएंगी।

Kartik Aaryan: असम में इस साल आई सबसे भयानक बाढ़ से निपटने के लिए कुछ मशहूर हस्तियां मदद के लिए आगे आई हैं। सलमान खान ने अपनी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' के जरिए राहत अभियान शुरू किया है और उन्हीं की राह पर चलते हुए एक्टर कार्तिक आर्यन ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ का दान दिया है।

असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को X के जरिए इस योगदान की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा था, "मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ का उदार योगदान देने के लिए अभिनेता @TheAaryanKartik का आभार। HCM डॉ. @himantabiswa ने उनके इस सराहनीय कदम और राज्य में राहत कार्यों के लिए समय पर मिली मदद की तारीफ की।"

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपने आधिकारिक X अकाउंट पर अभिनेता का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, "@TheAaryanKartik, आपके उदार योगदान से सचमुच बहुत खुशी हुई। आपका सहयोग असम के लोगों की मदद करने में बहुत काम आएगा #AssamFloods।"


कार्तिक के दान से पहले, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान चुपचाप असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए। एक्टर ने अपने NGO 'बीइंग ह्यूमन' के जरिए राहत अभियान शुरू करने के लिए राज्य में अपने एक फैन क्लब के साथ हाथ मिलाया है। इस पहल की शुरुआत खाना बांटने से हुई है और धीरे-धीरे जरूरतमंदों को दूसरी जरूरी चीज़ें भी मुहैया कराई जाएंगी।

इस बीच, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और आलिया भट्ट भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके लोगों को जागरूक कर रही हैं। वे राहत से जुड़ी जानकारी और संसाधन शेयर कर रही हैं और लोगों से प्रभावितों की मदद करने की अपील कर रही हैं।

PTI के मुताबिक, असम में बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं और इससे लोगों की जान जा रही है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में शिवसागर जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से दो और लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है। इस साल राज्य में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या 80 हो गई है। ASDMA के अनुसार, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर जिलों में लगभग 2.12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

चराइदेव जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां लगभग 80,000 लोग विस्थापित हुए हैं। वहीं शिवसागर दूसरे नंबर पर है, जहां 71,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और जोरहाट तीसरे नंबर पर है, जहां लगभग 40,000 लोग प्रभावित हैं।

हालांकि प्रभावित लोगों की संख्या, जो बुधवार को तीन लाख से ज़्यादा बताई गई थी, अब कम हो गई है, फिर भी राहत कार्य जारी है। राज्य सरकार चार ज़िलों में 112 राहत कैंप और राहत वितरण कैंप लगाने में सफल रही है, जिनमें 75,583 विस्थापित लोग रह रहे हैं। असम में फंसे लोगों की मदद के लिए सेना, NDRF, SDRF, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, पुलिस और अन्य सिविल प्रशासन जैसे अलग-अलग विभाग बचाव और राहत का काम कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।