Karan Johar: 'तू मेरी मैं तेरा' के फ्लॉप होने के बाद करण जौहर की एजेंसी ने कार्तिक आर्यन को किया आउट?

Karan Johar: 'तू मेरी मैं तेरी' का फ्लॉप होना कार्तिक आर्यन और करण जौहर के रिश्ते के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करण की एजेंसी ने कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। क्या पूरा मामला चलिए जानते हैं।

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 1:23 PM
Story continues below Advertisement
करण जौहर और कार्तिक आर्यन में फिर हुआ पंगा?

Karan Johar: करण जौहर की एजेंसी धर्मा कोलैब आर्टिस्ट्स एजेंसी (DCAA)ने कार्तिक आर्यन से नाता तोड़ लिया है। ऐसी खबरों के कुछ घंटों बाद, एक नई रिपोर्ट में इन अफवाहों को गलत बताया गया है। इंडिया टुडे के मुताबिक कार्तिक और धर्मा आज भी साथ हैं।

नई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक अपनी हालिया फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की असफलता के बावजूद DCAA के सदस्य बने हुए हैं। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन इसने भारत में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कार्तिक की आगामी फिल्म फिलहाल जस की तस हैं।

कार्तिक आर्यन पिछले साल नवंबर में डीसीएए से जुड़े थे, जिसे कई लोगों ने उनके करियर में एक महत्वपूर्ण कदम माना था। यह आर्टिस्ट मैनेजमेंट एजेंसी जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, लक्ष्य लालवानी, सोनम बाजवा, आदित्य रॉय कपूर, इब्राहिम अली खान, रोहित सराफ और हर्षवर्धन राणे सहित कई हाई-प्रोफाइल कलाकारों को मैनेज करती है।


इस हाई-प्रोफाइल एसोसिएशन को देखते हुए, इसके अलग होने की खबरें इंडस्ट्री में कई लोगों के लिए हैरानी का विषय हैं। हालांकि, अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि पर्दे के पीछे इस तरह के बदलाव आम बात हैं, खासकर तब जब रणनीतिक चीजें उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते। DCAA और कार्तिक दोनों ने ही अभी तक इस अटकल पर सार्वजनिक रूप से कोई कमेंट नहीं किया है।

कार्तिक अपनी आने वाली फिल्मों में काफी बिजी हैं। वह फिलहाल नागजिला की तैयारियों में जुटे हैं, जो पिछले साल करण जौहर द्वारा ऐलान एक क्रिएचर कॉमेडी है। कार्तिक आर्यन नागजिला में प्रेमवदेश्वर प्यारे चंद, एक इच्छाधारी नाग की भूमिका निभाएंगे। खबरों के मुताबिक, रवि किशन भी कार्तिक आर्यन अभिनीत इस फिल्म से जुड़ गए हैं और फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।