Get App

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका की होने जा रही सगाई, कौन हैं एक्टर के होने वाले जीजा जी?

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली हैं। एक्टर की बहन कृतिका अगले महीने सगाई करने जा रही हैं।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Nov 17, 2025 पर 17:18
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका की होने जा रही सगाई, कौन हैं एक्टर के होने वाले जीजा जी?

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन की बहन दिसंबर के पहले वीक में सगाई कर सकती हैं। हालांकि डेट सामने नहीं आई है।

परिवार तैयारियों में लग चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक सगाई एक्टर के होम टाउन ग्वालियर में होने वाली हैं। वहीं दुल्हे से जुड़ी भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

एक्टर का परिवार सारी तैयारियां मीडिया की नजरों से छुपाकर कर रहा है। वहीं कार्तिक भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल परिवार के साथ मस्ती करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

बता दें कि कार्तिक की बहन कृतिका हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन हैं। कुछ टाइम पहले ही उन्होंने अपनी डिग्री पूरी की थी, जिसकी तस्वीरों को कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

वहीं दोनों का मस्तीभरा अंदाज अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहता है।

दोनों की प्यारी नोकझोंक, मस्ती और भाई दूज, रक्षाबंधन की फोटोज को फैंस खूब पसंद करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें