Katrina Kaif Son Pic: कैटरीना-विक्की ने पहली बार दिखाई बेटे Vihaan की झलक, नन्हे राजकुमार की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस, खूबसूरत फैमिली फोटो वायरल

Katrina Kaif Son Pic: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली 2026 पर फैंस को बेहद खास सरप्राइज दिया है। कपल ने पहली बार अपने बेटे विहान कौशल का चेहरा दुनिया के सामने दिखाया। पीले और सफेद रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में सजे तीनों की खूबसूरत फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है

अपडेटेड Nov 08, 2026 पर 3:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Katrina Kaif Son Pic: कैटरीना-विक्की के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है

Katrina Kaif Son Pic: बॉलीवुड के खूबसूरत कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास और यादगार बन गई है। रोशनी के इस त्योहार पर दोनों ने अपने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे देखकर हर कोई खुश हो गया। दरअसल, कैटरीना और विक्की ने दीवाली पर पहली बार अपने बेटे विहान कौशल का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया है। कपल की इस प्यारी सी फैमिली फोटो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। फोटो में नन्हे विहान की मासूम मुस्कान और क्यूट अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

दिवाली पर दिखा कैटरीना-विक्की के लाडले का चेहरा

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते रहे हैं। बेटे के जन्म के बाद भी दोनों ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने में काफी सावधानी बरती। हालांकि, इस बार दिवाली के खास मौके पर कपल ने अपने चाहने वालों को बेटे विहान की पहली झलक दिखाकर खुश कर दिया। शेयर की गई तस्वीर में कैटरीना और विक्की अपने नन्हे बेटे को प्यार से गोद में लिए नजर आ रहे हैं।


माता-पिता होने की खुशी!

दोनों के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है। विहान सफेद कुर्ता-पायजामा और छोटे से पीले रंग के जैकेट में बेहद प्यारे लग रहे हैं। वहीं, कैटरीना पीले रंग के खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं, जबकि विक्की ने आइवरी रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। तीनों की यह खूबसूरत तस्वीर देखते ही देखते फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई। खास बात यह है कि तस्वीर में विहान की प्यारी सी मुस्कान हर किसी का दिल जीत रही है।

कपल ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

इस खूबसूरत फैमिली फोटो को शेयर करते हुए कैटरीना और विक्की ने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, "हमारी अब तक की सबसे रोशन दिवाली... आप सभी को प्यार, रोशनी और खुशियों की शुभकामनाएं।" कपल के इस इंस्टा पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया। जाहिर है कि बेटे के साथ पहली दिवाली उनके लिए बेहद खास रही। विहान की मौजूदगी ने इस त्योहार की खुशियों को और भी बढ़ा दिया।

अर्जुन कपूर से अनन्या पांडे तक, सितारों ने लुटाया प्यार

कैटरीना और विक्की की इस पोस्ट के सामने आते ही बॉलीवुड सितारों ने भी जमकर प्यार बरसाया। अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए 'लड्डू' लिखा। वहीं, अनन्या पांडे ने दिल और प्यार भरे इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। मृणाल ठाकुर ने विहान की तारीफ करते हुए लिखा कि वह बेहद प्यारा है। उसकी तस्वीर देखकर उनका दिल पिघल गया। कियारा आडवाणी ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया। सोनम कपूर ने भी परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर और हुमा कुरैशी समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस प्यारी सी तस्वीर पर प्यार बरसाया।

7 नवंबर को एक साल के हुए विहान

विहान कौशल के लिए भी यह दिवाली बेहद खास रही, क्योंकि 7 नवंबर को उन्होंने अपना पहला जन्मदिन मनाया। यानी दिवाली से ठीक एक दिन पहले नन्हे विहान एक साल के हो गए। ऐसे में बेटे के पहले जन्मदिन और दिवाली का यह खास संयोग कैटरीना और विक्की की खुशियों को दोगुना कर गया। कैटरीना और विक्की ने 7 नवंबर 2025 को बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद जनवरी 2026 में उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर के जरिए बेटे का नाम विहान कौशल बताया था। उस तस्वीर में दोनों के हाथों के बीच विहान का नन्हा हाथ नजर आया था।

2021 में शादी के बंधन में बंधे थे कैटरीना और विक्की

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की थी। उनकी शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक रही। शादी के बाद से ही दोनों अपनी निजी जिंदगी को काफी संभालकर सार्वजनिक करते रहे हैं। अब बेटे विहान के साथ उनकी यह पहली दिवाली की खास तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है। फैंस भी इस खूबसूरत परिवार को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि, अब तक कपल ने अपने बेटे को सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा था। लेकिन इस दिवाली उन्होंने पहली बार उसका चेहरा दिखाकर फैंस को खास तोहफा दिया है।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।