Celebs Pregnancy Announcement: कैटरीना कैफ से लेकर परिणीति चोपड़ा तक, इन स्टार्स ने स्पेशल अंदाज से फैंस को सुनाई गुड न्यूज

Celebs Pregnancy Announcement: बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा, पत्रलेखा समेत कई के नाम शामिल हैं। वहीं इन हसीनाओं ने काफी यूनिक वे में फैंस को गुड न्यूज सुनाई है।

अपडेटेड Sep 26, 2025 पर 18:45
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कैटरीना कैफ से लेकर परिणीति चोपड़ा तक हाल में ही हसीनाओं ने अपने मां बनने की खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हर किसी ने एक क्यूट फोटो के साथ फैंस को गुड न्यूज दी है।
कैटरीना कैफ से लेकर परिणीति चोपड़ा तक हाल में ही हसीनाओं ने अपने मां बनने की खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हर किसी ने एक क्यूट फोटो के साथ फैंस को गुड न्यूज दी है।

सबसे पहले बात करते हैं कैटरीना कैफ की, जिन्होंने व्हाइट ड्रेस में बेबी बंप को निहारते हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस के साथ विक्की कौशल भी दिख रहे हैं।

परिणीति ने भी बीते महीने फैंस को गुड न्यूज दी थी। उन्होंने एक क्यूट से केक की फोटो को शेयर किया था, जिसमें बेबी के पैर बने हुए थे।

पत्रलेखा ने भी राजकुमार राव के साथ मिलकर कुछ महीने पहले ही फैंस को मां बनने की खबर दी थी। कपल ने एक क्यूट सा कार्ड शेयर किया था।

इससे पहले कियारा आडवाणी ने भी मां बनने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी के सॉक्स को शेयर किया था।

आथिया शेट्टी ने अपनी प्रेग्नेंसी को खूबसूरत फोटो के साथ शेयर किया था। फोटो में एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है और के एल राहुल उनकी गोद में लेटे हुए हैं।

रिचा चड्डा और अली फजल ने भी एक खूबसूरत बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करके फैंस को खुशखबरी दी थी।

बात वरुण धवन की करें तो उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। फोटो में वह नताशा का बेबी बंप चूमते नजर आए थे।