Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने काफी समय बाद सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर किए जाने वाले बुरे कमेंट्स और बातों पर बात की है। कैटरीना का यह बयान तब आया है, जब हाल ही में पब्लिक में दिखने पर उनकी डिलीवरी के बाद की बॉडी को लेकर भद्दे और बुरे कमेंट्स किए गए थे। लंदन में अपने ब्रांड के एक इवेंट में बोलते हुए- कैटरीना ने सीधे तौर पर ट्रोलिंग का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन यह साफ किया कि वह इसका अपनी डेली लाइफ पर असर नहीं पड़ने देतीं।
सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कैटरीना कैफ
गुरुवार को कैटरीना ने लंदन में अपने कॉस्मेटिक्स ब्रांड 'के बाय कैटरीना' (Kay By Katrina) की पहली बर्थडे मनाने के लिए एक पब्लिक इवेंट में हिस्सा लिया। यह ब्रांड 'स्पेस एनके' (Space NK) के साथ मिलकर शुरू किया गया था। यहां उन्होंने असल बने रहने और सोशल मीडिया पर आलोचना और बुरे कमेंट्स को संभालने के बारे में बात की।
इवेंट में बाद में एक सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "कभी-कभी दुनिया आपकी तारीफ करती है और कभी-कभी आपको खुद का सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना पड़ता है।" कैटरीना ने इस मंत्र को अपने ब्रांड की टैगलाइन से भी जोड़ा। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “'Kay Beauty' के टैगलाइन 'It's kay to be you' के पीछे असल में यही सोच है।
यानी आप खुद को स्वीकार करें और इस पल में आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। यह बात दिन-ब-दिन और जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों पर बदलती रहेगी। ऐसे समय भी आते हैं जब आप जिंदगी में हर चीज बहुत अच्छे से कर रहे होते हैं। कुछ समय ऐसे भी होते हैं जब कुछ भी ठीक नहीं हो पाता। कभी-कभी आप खुद का सबसे बेहतरीन रूप महसूस करते हैं तो कभी-कभी आप उस स्थिति तक पहुंचने के सफर में होते हैं। मुझे लगता है कि इन सब चीजों को हल्के-फुल्के अंदाज में लेना और खुद को बहुत ज्यादा गंभीरता से न लेना ही बेहतर है।”
कैटरीना को झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग
पिछले महीने कैटरीना कैफ अंबानी के घर गणपति पूजा में शामिल हुई थीं, जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। ट्रोल करने वालों को इस बात की कोई परवाह नहीं थी कि उन्होंने नवंबर 2025 में यानी एक साल से भी कम समय पहले ही अपने बेटे विहान को जन्म दिया था। कई लोगों ने ऑनलाइन उनका बचाव भी किया। इंडस्ट्री में सलमान खान, ऋतिक रोशन, समीरा रेड्डी और सौंदर्या रजनीकांत जैसे उनके साथियों ने भी उनका साथ दिया था।