Get App

Katrina Kaif: 'आपको खुद का चीयरलीडर बनना होगा...', बॉडी-शेमिंग पर बोलीं कैटरीना कैफ

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर आने वाले कमेंट्स और ट्रोलिंग का सामना कैसे किया और खुद पर उनका असर नहीं पड़ने दिया।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 3:54 PM
Katrina Kaif: 'आपको खुद का चीयरलीडर बनना होगा...', बॉडी-शेमिंग पर बोलीं कैटरीना कैफ
इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में कैटरीना ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें इस बात का बहुत ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें हमारी अपनी अहमियत (self-worth) पर असर न डालें।

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने काफी समय बाद सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर किए जाने वाले बुरे कमेंट्स और बातों पर बात की है। कैटरीना का यह बयान तब आया है, जब हाल ही में पब्लिक में दिखने पर उनकी डिलीवरी के बाद की बॉडी को लेकर भद्दे और बुरे कमेंट्स किए गए थे। लंदन में अपने ब्रांड के एक इवेंट में बोलते हुए- कैटरीना ने सीधे तौर पर ट्रोलिंग का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन यह साफ किया कि वह इसका अपनी डेली लाइफ पर असर नहीं पड़ने देतीं।

सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कैटरीना कैफ

गुरुवार को कैटरीना ने लंदन में अपने कॉस्मेटिक्स ब्रांड 'के बाय कैटरीना' (Kay By Katrina) की पहली बर्थडे मनाने के लिए एक पब्लिक इवेंट में हिस्सा लिया। यह ब्रांड 'स्पेस एनके' (Space NK) के साथ मिलकर शुरू किया गया था। यहां उन्होंने असल बने रहने और सोशल मीडिया पर आलोचना और बुरे कमेंट्स को संभालने के बारे में बात की।

इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में कैटरीना ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें इस बात का बहुत ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें हमारी अपनी अहमियत (self-worth) पर असर न डालें। अगर हम उन सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करने लगें तो मुझे लगता है कि इससे खुद के लिए फैसले लेने की हमारी क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। निजी तौर पर अगर हर बार आलोचना या कमेंट्स का सामना करते हुए मैं उन्हें अपने कामों को तय करने देती तो मुझे लगता है कि मैं डर की वजह से अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाती।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें