Khushboo Patani: दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी खुशबू पाटनी ने CO2 एयर पिस्टल के बारे में एक पोस्ट किया है। यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब बिहार और दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कई परेशान करने वाले मामले सामने आने के बाद एक बार फिर इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। फिटनेस की शौकीन खुशबू ने ग्लॉक 17 जेन 4 (Glock 17 Gen 4) मॉडल पर आधारित .177 एयर पिस्टल की एक झलक शेयर की और इस बात पर जोर दिया कि इसे जिम्मेदारी से इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
