Kiara-Sidharth: 'फोटो नहीं सिर्फ...' पेरेंट्स बनने के बाद सिद्धार्थ-कियारा ने की ये खास रिक्वेस्ट

Kiara-Sidharth: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई कपल को बेबी गर्ल के पेरेंट्स बनने के लिए बधाई दे रहा है। वहीं हाल ही में पेरेंट्स बने कियारा और सिद्धार्थ ने लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है

अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 22:23
Story continues below Advertisement
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने माता-पिता बनने की खुशी जताते हुए पैपराजी से उनकी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। (Photo: Sidharth Instagram)
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने माता-पिता बनने की खुशी जताते हुए पैपराजी से उनकी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। (Photo: Sidharth Instagram)

कियारा और सिद्धार्थ ने एक पोस्ट में कहा, "हम आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं, हमारा दिल इमोशन से भर गया है।" (Photo: Sidharth Instagram)

पोस्ट में आगे लिखा, "पेरेंट्स बनने के इस नए सफर की शुरुआत करते हुए हम आशा करते हैं कि एक परिवार के रूप में हम इस पल को पूरी तरह जी सकें। इस खास समय हमारी प्राइवेसी बनाए रखने की उम्मीद कर रहे हैं।"(Photo: Sidharth Instagram)

सिद्धार्थ और कियारा ने बताया वो अपनी बेटी के लिए 'नो-फोटो पॉलिसी' अपनाएंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध किया, "कृपया हमारी बच्ची की तस्वीरें न लें, बस अपना आशीर्वाद दें।" साथ ही उन्होंने सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी किया।(Photo: Sidharth Instagram)

आज सुबह कियारा और सिद्धार्थ ने पैपराजी को पिंक कलर के मिठाइयों के डिब्बे भेजे और उनसे उनकी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।(Photo: Sidharth Instagram)

15 जुलाई 2025 को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी को कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सबको बताया।(Photo: Sidharth Instagram)

कपल ने पोस्ट में लिखा, "हमारा दिल इमोशन से भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक प्यारी सी बेटी का आशीर्वाद मिला है।"(Photo: Sidharth Instagram)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की पहली मुलाकात 2018 में एक फिल्म पार्टी में हुई थी, लेकिन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान हुई थी।(Photo: Sidharth Instagram)

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से शादी की थी।(Photo: Sidharth Instagram)