Kiara Advani: नाम बदलकर फिल्मी दुनिया में मारी एंट्री, 'शेरशाह' से लड़ाया इश्क, आज नन्ही परी की मम्मा बन चुकी हैं कियारा आडवाणी

Kiara Advani: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और हाल ही मां बनने वाली कियारा आडवाणी आज यानी 31 जुलाई को 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस की फिल्मी लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में कुछ अनकही, अनजानी बातें जानते हैं।

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 12:21
Story continues below Advertisement
आलिया से कियारा आडवाणी बनीं एक्ट्रेस ने एम एस धोनी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। इस फिल्म से एक्ट्रेस को नेम और फेम दोनों मिली थी।

1991 में मुंबई में जन्मी कियारा आडवाणी को नाम बदलने की सलाह बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने दी थी, जो उनकी मासी के बेस्टफ्रेंड भी हैं।

कियारा आडवाणी ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में 'फगली' से की थी, इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यूट अवॉर्ड से नवाजा गया था। लेकिन लोगों ने उन्हें एम एस धोनी में काफी पसंद किया। ये फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी।

इसके बाद किया कई सफल और असफल फिल्मों में दिखाई दीं। वहीं उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ डेटिंग को लेकर भी खूब चर्चा बटोरी। दोनों की लव स्टोरी शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी।

लेकिन शादी से पहले कपल ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा था। इसके बाद साल 2023 में दोनों ने राजस्थान में रॉयल वेडिंग करके लोगों को सरप्राइज दे दिया।

कियारा और सिद्धार्थ कुछ हफ्ते पहले ही एक बेटी के माता पिता बने हैं। दोनों ने इस खबर को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था।

बता दें कियारा आडवाणी जल्द ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 में नजर आने वाली हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इस फिल्म में कियारा आडवाणी का एक्शन अवतार पहली बार लोगों को दिखने वाला है। फिल्म को यशराज के बैनर तले बनाया गया है।