Kiara Advani: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के कुछ दिनों बाद कियारा ने अपने पति और बेटी साराया मल्होत्रा के साथ वेकेशन पर निकल गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कई फोटोज को शेयर किया है।
कियारा आडवाणी ने फैमिली हॉलिडे की फोटोज को शेयर किया
कियारा ने बेटी और सिद्धार्थ के साथ छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में कियारा पूल के किनारे धूप का मजा लेती दिख रही हैं। अगली तस्वीर में समुद्र तट पर रेत में परिवार के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। अन्य तस्वीरों में कपल अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा लेते हुए दिख रहा है - मिरर सेल्फी लेने से लेकर पहाड़ों के शानदार नजारे के साथ झील के किनारे आराम से दिन बिताने तक दिखाई दिए। हालांकि कियारा ने अपनी बेटी का चेहरा छिपाकर रखा, लेकिन बीच पर घूमने के दौरान उन्होंने बेटी के छोटे-छोटे पैरों की एक झलक जरूर दिखाई।
फैन्स तस्वीरों में कियारा के चेहरे पर दिख रही चमक से इंप्रेस हो गए। एक फैन ने कियारा की तस्वीरों पर कमेंट किया, "मम्मा ग्लो।" एक और फैन ने लिखा, "मदरहुड आप पर किसी कविता जैसा लगता है की।" एक और कमेंट में लिखा था, "मॉम टू बी - आप चमक रही हैं।"
कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की
7 अक्टूबर को कियारा ने अपनी, सिद्धार्थ और साराया की एक तस्वीर शेयर करके अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसमें वे बुने हुए बेबी बूटियों (बच्चों के जूते) का एक जोड़ा पकड़े हुए थे। इंस्टाग्राम पर कैप्शन में कियारा ने लिखा, "एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं। हमारा दिल प्यार से भरा हुआ है।"
कियारा और सिद्धार्थ ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी साराया का स्वागत किया था। मां बनने के बाद कियारा ने काम पर वापसी की थी और इस साल यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में काम किया, जिसे उन्होंने 'करियर को नई दिशा देने वाला' रोल बताया था।
राज शमानी के साथ बातचीत के दौरान कियारा ने बताया कि कैसे मदरहुड ने उनमें एक बड़ा व्यक्तिगत बदलाव लाया, जिससे उनके सोचने, महसूस करने और फैसले लेने का तरीका बदल गया। उन्होंने कहा- “मुझे लगता है कि मां बनने से पहले और मां बनने के बाद, मैं पूरी तरह से एक अलग इंसान हूं। हर तरह से। अब मैंने इसे स्वीकार भी कर लिया है। मैं अपनी बेटी के लिए एक मिसाल बनना चाहती हूं। मेरी बेटी को कैसा लगेगा? अगर मैं ऐसा करूंगी तो उसे कैसा महसूस होगा?”
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुलाकात 2021 में आई उनकी फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर हुई थी। इस वॉर ड्रामा फिल्म में सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। वहीं कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का रोल किया था।