Get App

Kiara Advani: बेबीमून पर निकलीं कियारा आडवाणी, बेटी सरायाह और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग बीच फोटोज की शेयर

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और अपनी बेटी साराया मल्होत्रा ​​के साथ अपनी छुट्टियों की फोटोज को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 11, 2026 पर 1:38 PM
Kiara Advani: बेबीमून पर निकलीं कियारा आडवाणी, बेटी सरायाह और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग बीच फोटोज की शेयर
कियारा ने बेटी और सिद्धार्थ के साथ छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में कियारा पूल के किनारे धूप का मजा लेती दिख रही हैं। अगली तस्वीर में समुद्र तट पर रेत में परिवार के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं।

Kiara Advani: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के कुछ दिनों बाद कियारा ने अपने पति और बेटी साराया मल्होत्रा ​​के साथ वेकेशन पर निकल गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कई फोटोज को शेयर किया है।

कियारा आडवाणी ने फैमिली हॉलिडे की फोटोज को शेयर किया

कियारा ने बेटी और सिद्धार्थ के साथ छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में कियारा पूल के किनारे धूप का मजा लेती दिख रही हैं। अगली तस्वीर में समुद्र तट पर रेत में परिवार के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। अन्य तस्वीरों में कपल अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा लेते हुए दिख रहा है - मिरर सेल्फी लेने से लेकर पहाड़ों के शानदार नजारे के साथ झील के किनारे आराम से दिन बिताने तक दिखाई दिए। हालांकि कियारा ने अपनी बेटी का चेहरा छिपाकर रखा, लेकिन बीच पर घूमने के दौरान उन्होंने बेटी के छोटे-छोटे पैरों की एक झलक जरूर दिखाई।

फैन्स तस्वीरों में कियारा के चेहरे पर दिख रही चमक से इंप्रेस हो गए। एक फैन ने कियारा की तस्वीरों पर कमेंट किया, "मम्मा ग्लो।" एक और फैन ने लिखा, "मदरहुड आप पर किसी कविता जैसा लगता है की।" एक और कमेंट में लिखा था, "मॉम टू बी - आप चमक रही हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें