Kiara Advani: 'टॉक्सिक' ट्रेलर रिलीज से पहले कियारा आडवाणी ने दिखाईं दिलकश अदाएं, कैप्शन लिखा खास

Kiara Advani: 'टॉक्सिक' में अपने बोल्ड किरदार को लेकर कियारा आडवाणी लगातार लाइमलाइट में छाई हैं। अब उन्होंने एक बार फिर अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है।

अपडेटेड Aug 08, 2026 पर 7:00 PM
कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज को शेयर किया है। इन फोटोज में वह सफेद ऑफशोल्ड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

Kiara Advani: 'Toxic' का इंतजार अब और भी रोमांचक हो गया है। टीजर और अपडेट्स से फैन्स की उत्सुकता बढ़ाने के बाद मेकर्स कुछ ही देर में आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। इससे पहले कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया का पारा अपने लुक से हाई कर दिया है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज को शेयर किया है। इन फोटोज में वह सफेद ऑफशोल्ड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। कियारा की तस्वीरों से नजर हटाना नामुमकिन हो गया है। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- अराजकता से लड़ने का एकमात्र तरीका अराजकता ही है...TOXIC के ट्रेलर लॉन्च पर मिलते हैं।

यश के जन्मदिन पर 8 जनवरी को 'टॉक्सिक' का पहला लुक सामने आया। एक्शन से भरपूर इस क्लिप की शुरुआत में एक्टर को एक कार के अंदर एक महिला के साथ करीबी पलों में दिखाया गया, और फिर सीन बदलकर उन्हें कब्रिस्तान में कई लोगों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


इस टीजर पर ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ दर्शकों ने इसे "अश्लील" बताया। एक ईसाई संगठन और राज्य महिला आयोग की ओर से शिकायतें भी दर्ज कराई गईं और फिल्म के मेकर्स के खिलाफ FIR भी हुई। हालांकि, अनुराग कश्यप और राम गोपाल वर्मा समेत कई फिल्ममेकर्स इस फर्स्ट-लुक वीडियो के बचाव में सामने आए।

गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित, 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को वेंकट के. नारायण और यश ने KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के तहत प्रोड्यूस किया है। कन्नड़ और अंग्रेजी में लिखी और शूट की गई इस फिल्म के हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम डब वर्शन भी रिलीज किए जाएंगे।

इस फिल्म में यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे शानदार कलाकार हैं। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।