कियारा-सिद्धार्थ के घर फिर गूंजेगी किलकारी! नन्ही सारायाह ने दिया खास हिंट

Kiara Advani-Sidharth Malhotra announce second pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है। बेटी सारायाह के बाद कपल ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर सामने आई प्यारी तस्वीर ने इस अनाउंसमेंट को और खास बना दिया

अपडेटेड Oct 07, 2026 पर 12:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कियारा इससे पहले कई मौकों पर मां बनने के अनुभव को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं।

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दोनों एक बार फिर माता-पिता बनने की तैयारी में हैं। जुलाई 2025 में बेटी के जन्म के बाद अब कपल ने अपने दूसरे बच्चे के आने की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर सामने आई इस खबर के बाद फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। कपल की इस अनाउंसमेंट ने देखते ही देखते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

नन्ही बेटी की तस्वीर ने जीता दिल

कियारा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। फोटो में उनकी बेटी सारायाह के नन्हे हाथ में सफेद रंग का एक छोटा सा मोजा दिखाई दे रहा है। बच्ची का हाथ कियारा और सिद्धार्थ ने थाम रखा है। इस तस्वीर के साथ कियारा ने लिखा कि वे एक बार फिर जिंदगी के सबसे बड़े तोहफे से धन्य महसूस कर रहे हैं और उनके दिल प्यार व आभार से भरे हुए हैं। तस्वीर सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स में कपल को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं।


मां बनने के बाद खुद को बदला हुआ महसूस करती हैं कियारा

कियारा इससे पहले कई मौकों पर मां बनने के अनुभव को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। राज शमानी के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि मातृत्व ने उनके व्यक्तित्व को काफी बदल दिया है और अब वह खुद को पहले से बिल्कुल अलग इंसान मानती हैं।

काम पर वापसी को लेकर बातचीत में अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि मां बनने के बाद उनके अंदर एक अलग तरह की मजबूती आई है। उन्होंने खुद को पहले से ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वासी महसूस करने की बात कही थी।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

‘शेरशाह’ के सेट से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

कियारा और सिद्धार्थ की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान हुई बताई जाती है। दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा, लेकिन समय के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चा तेज होती गई।

7 फरवरी 2023 को दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की। इसके बाद जुलाई 2025 में उनके घर बेटी ने जन्म लिया।

‘शेरशाह’ में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था, जबकि कियारा डिंपल चीमा के रोल में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और इसी फिल्म के दौरान दोनों के रिश्ते ने एक नया मोड़ लिया।

Video: ‘हिंदी सीखो वरना नौकरी छोड़ दो’... Zomato सुपरवाइजर का वीडियो वायरल, अब मांगी माफी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।