Get App

Kiara Advani On Toxic: 'हर एक्टर का ड्रीम होता है...', बोल्ड सीन्स विवाद के बीच पहली बार 'टॉक्सिक' पर बोलीं कियारा आडवाणी

Kiara Advani On Toxic: 'टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के रिलीज होने से पहले कियारा आडवाणी ने फिल्म की लीड लेडी कलाकारों की तारीफ की और बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि महिला किरदारों को ज्यादा गहराई के साथ दिखाया जाना चाहिए।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 31, 2026 पर 5:48 PM
Kiara Advani On Toxic: 'हर एक्टर का ड्रीम होता है...', बोल्ड सीन्स विवाद के बीच पहली बार 'टॉक्सिक' पर बोलीं कियारा आडवाणी
कियारा ने कहा कि एक एक्टर को जिन चीजों की तलाश होता है, वे सब इसमें हैं। वह याद करते हुए कहती हैं कि जब मैंने कहानी सुनी तो मैं काफी शॉक्ड और खुश थी कि यह किरदार कितनी अच्छी तरह से गढ़ा गया था।

Kiara Advani On Toxic: कियारा आडवाणी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। यश की मुख्य भूमिका वाली यह एक्शन थ्रिलर फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस बड़ी रिलीज से पहले कियारा ने बताया कि किस बात ने उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए साइन करने के लिए प्रेरित किया। 'फेमिना' से बात करते हुए, एक्ट्रेस ने बताया कि वह फिल्म की कई परतों वाली कहानी से तुरंत प्रभावित हो गईं। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास की कहानी सुनाने के अंदाज ने उन पर गहरा असर डाला।

कियारा ने कहा कि एक एक्टर को जिन चीजों की तलाश होता है, वे सब इसमें हैं। वह याद करते हुए कहती हैं कि जब मैंने कहानी सुनी तो मैं काफी शॉक्ड और खुश थी कि यह किरदार कितनी अच्छी तरह से गढ़ा गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि इस रोल के लिए जबरदस्त इमोशनल रेंज की जरूरत थी, जिससे उन्हें एक ही किरदार में मजबूती, कमजोरी, पागलपन, संवेदनशीलता और डिटेचमेंट जैसे इमोशन दिखाने का मौका मिला।

एक एक्टर की चाहत वाली हर चीज बताते हुए कियारा ने कहा, "मुझे लगा कि मैं अपने करियर के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गई हूं, जहां मुझमें ऐसे किरदार को निभाने का आत्मविश्वास है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया, "मुझे महिलाओं को एक ही तरह के सांचे में ढालना या स्टीरियोटाइप करना पसंद नहीं है। हम उससे कहीं ज्यादा हैं, तो हमारे किरदार ऐसे क्यों नहीं हो सकते?" उन्होंने कहा कि स्क्रीन पर महिलाओं को मजबूत, असल और जटिल किरदारों के तौर पर दिखाया जाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें