King Poster: 'किंग' के नए पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का खूंखार अंदाज, होठों पर गुलाब और हाथ में बंदूक!

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें उनका दमदार और रौबदार अंदाज देखने को मिल रहा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह एक्शन फिल्म इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अपडेटेड Oct 27, 2026 पर 2:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शाहरुख खान की 'किंग' का नया पोस्टर आया सामने

King Poster: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। अब फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें शाहरुख का अंदाज पहले से काफी अलग और दमदार नजर आ रहा है। पोस्टर में उनके हाथ में बंदूक और होठों के बीच लाल गुलाब दिखाई दे रहा है।

शाहरुख खान ने मंगलवार, 27 अक्टूबर की सुबह सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "आज फिर याद आया... कातिल नहीं... आशिक हूं..." पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 भी बताई गई है।

पोस्टर में दिखा शाहरुख का रौबदार लुक


पोस्टर में शाहरुख आग और धुएं से भरे माहौल में खड़े नजर आ रहे हैं। उनका लुक काफी रफ है। छोटे बालों में सफेदी, दाढ़ी-मूंछ और गहरे रंग की खुली शर्ट उनके किरदार को अलग अंदाज दे रही है। उनके दाहिने हाथ में बंदूक है और दांतों के बीच लाल गुलाब दबा हुआ है। आसपास उड़ती कालिख और अंगारे फिल्म में जबरदस्त एक्शन की झलक देते हैं।

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही 'किंग' में शाहरुख खान के साथ कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की खास बातें हैं:

• लीड एक्टर्स: शाहरुख खान और सुहाना खान

• अन्य कलाकार: दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल

• डायरेक्टर: सिद्धार्थ आनंद

• प्रोड्यूसर: गौरी खान, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद

• प्रोडक्शन बैनर: रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्रिसमस के मौके पर हॉलीवुड की बड़ी फिल्में 'जुमांजी', 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' भी रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में साल के आखिर में दर्शकों को कई बड़ी फिल्में देखने को मिलेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।