Kiran Rao: शादी से पहले फिजिकल रिलेशन होना अब कोई बड़ी बात नहीं- किरण राव

Kiran Rao: किरण राव ने आज के समय में यंग जनरेशन के रोमांटिक रिश्तों को लेकर और उनके नजरिए को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने पिछली पीढ़ियों की तुलना में आज के युवाओं की आजादी और बेबाक स्वभाव पर जोर दिया।

अपडेटेड Oct 04, 2026 पर 5:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
किरण राव ने कहा कि पहले लोगों से एक खास तरह के रिश्ते में रहने की उम्मीद की जाती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है।

Kiran Rao: फिल्ममेकर किरण राव ने बताया कि आज के युवा रोमांटिक रिश्तों को पिछली पीढ़ी के मुकाबले कैसे देखते हैं। 'लस्ट स्टोरीज 3' के प्रमोशन के दौरान IANS से ​​खास बातचीत में उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में बेझिझक रहने की भावना है। वे पुराने लोगों जितना सोच विचार नहीं करते हैं।

जब उनसे सवाल किया गया कि हमेशा आपकी कहानी में वे लोग यंग जनरेशन का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो प्यार और रिश्तों के मामले में थोड़े 'फ्रिवोलस' (गैर-गंभीर) होती हैं आप उन्हें कैसे देखती हैं? और आप उनके रिश्तों को कैसे दिखाती हैं? एक डायरेक्टर और एक आम इंसान दोनों के नजरिए से बताइए?

'लापता लेडीज' की डायरेक्टर ने कहा कि इसके लिए 'फ्रिवोलस' के बजाय 'आजाद' (free) शब्द का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। किरण ने आगे कहा कि पहले लोगों से एक खास तरह के रिश्ते में रहने की उम्मीद की जाती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है।


किरण ने कहा कि "मुझे लगता है कि उन्हें आजादी का एहसास है। मेरी पीढ़ी की तुलना में युवा पीढ़ी में बिना किसी रोक-टोक के जीने का एहसास है। मेरा मतलब है, दुनिया बदल गई है और खुद को जाहिर करने के तरीके भी बहुत अलग हैं, और हम इसी को दिखाना चाहते थे।

दो युवा लोग, जो किसी बंधन में नहीं हैं, एक-दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं। इसके बाद क्या होगा? और जब वे कुछ फैसले लेते हैं तो कैसी-कैसी अनपेक्षित चीजें होती हैं। मुझे लगता है कि इसमें मजा है। क्योंकि मेरे समय में उम्मीद की जाती थी कि आप किसी व्यक्ति के साथ सिर्फ एक खास तरह का रिश्ता ही रखेंगे। जैसे शारीरिक संबंध या फिर अरेंज मैरिज के बाद किसी व्यक्ति से भावनात्मक रूप से जुड़ना। लेकिन अब ऐसा नहीं है।"

किरण ने कहा कि अब शादी से पहले फिजिकल रिलेशन बनाना कोई हैरानी भरी या अजीब बात नहीं होती है। रिश्तों में आए बदलावों के बारे में बात करते हुए फिल्ममेकर ने आगे कहा, "लोग शादी किए बिना भी गहरे, मजबूत, भावनात्मक और शारीरिक रूप से संतुष्टि देने वाले रिश्ते बनाते हैं। आज की दुनिया ऐसी ही है। हमने इसी दुनिया को ध्यान में रखकर यह कहानी बनाई है। मुझे लगता है कि हम कुछ ऐसा दिखाना चाहते थे, जो इस नई पीढ़ी के लोगों में मौजूद ताजगी और आजादी को दर्शाए।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।