Get App

Kiran Rao: शादी से पहले फिजिकल रिलेशन होना अब कोई बड़ी बात नहीं- किरण राव

Kiran Rao: किरण राव ने आज के समय में यंग जनरेशन के रोमांटिक रिश्तों को लेकर और उनके नजरिए को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने पिछली पीढ़ियों की तुलना में आज के युवाओं की आजादी और बेबाक स्वभाव पर जोर दिया।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 04, 2026 पर 5:50 PM
Kiran Rao: शादी से पहले फिजिकल रिलेशन होना अब कोई बड़ी बात नहीं- किरण राव
किरण राव ने कहा कि पहले लोगों से एक खास तरह के रिश्ते में रहने की उम्मीद की जाती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है।

Kiran Rao: फिल्ममेकर किरण राव ने बताया कि आज के युवा रोमांटिक रिश्तों को पिछली पीढ़ी के मुकाबले कैसे देखते हैं। 'लस्ट स्टोरीज 3' के प्रमोशन के दौरान IANS से ​​खास बातचीत में उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में बेझिझक रहने की भावना है। वे पुराने लोगों जितना सोच विचार नहीं करते हैं।

जब उनसे सवाल किया गया कि हमेशा आपकी कहानी में वे लोग यंग जनरेशन का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो प्यार और रिश्तों के मामले में थोड़े 'फ्रिवोलस' (गैर-गंभीर) होती हैं आप उन्हें कैसे देखती हैं? और आप उनके रिश्तों को कैसे दिखाती हैं? एक डायरेक्टर और एक आम इंसान दोनों के नजरिए से बताइए?

'लापता लेडीज' की डायरेक्टर ने कहा कि इसके लिए 'फ्रिवोलस' के बजाय 'आजाद' (free) शब्द का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। किरण ने आगे कहा कि पहले लोगों से एक खास तरह के रिश्ते में रहने की उम्मीद की जाती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है।

किरण ने कहा कि "मुझे लगता है कि उन्हें आजादी का एहसास है। मेरी पीढ़ी की तुलना में युवा पीढ़ी में बिना किसी रोक-टोक के जीने का एहसास है। मेरा मतलब है, दुनिया बदल गई है और खुद को जाहिर करने के तरीके भी बहुत अलग हैं, और हम इसी को दिखाना चाहते थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें