Get App

Kishore Kumar Birth Anniversary: इंस्टाग्राम पर किशोर कुमार का जादू फिर से छाया, ट्रेंड कर रहे हैं उनके रेट्रो गाने!

Kishore Kumar Birth Anniversary: हर दौर में अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाले किशोर कुमार आज भी युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों के दिलों में जिंदा हैं। खासतौर से सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उनके गाने एक बार फिर चर्चा में हैं।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 21:57
Kishore Kumar Birth Anniversary: इंस्टाग्राम पर किशोर कुमार का जादू फिर से छाया, ट्रेंड कर रहे हैं उनके रेट्रो गाने!

एआई की मदद से उनके रेट्रो अंदाज में नए गानों को रीक्रिएट किया जा रहा है, जिसका यंगस्टर्स भरपूर लुत्फ उठा रहा है। मौका भी खास है, क्योंकि 4 अगस्त को किशोर दा की बर्थ एनिवर्सरी है।

इन दिनों सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो पर सैयारा गाना किशोर कुमार की आवाज में ट्रेंड कर रहा है। असल में इस गाने को रीक्रिएट किया गया है और फैंस इसे ऑरिजिनल से भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

युवाओं को किशोर कुमार के रेट्रो साउंड में नए-नए गाने सुनने का नया शौक चढ़ा है। इंस्टाग्राम पर किशोर कुमार के पुराने और रिक्रिएटेड वर्जन तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें रेट्रो फील नई जेनरेशन को खूब भा रही है।

‘रूप तेरा मस्ताना’, ‘मेरे सपनों की रानी’, ‘चिंगारी कोई भड़के’, ‘एक अजनबी हसीना से’, जैसी हिट धुनें न केवल यूट्यूब बल्कि इंस्टा रील्स पर आज भी खूब चल रही हैं।

‘एक लड़की भीगी भागी सी’, ‘आज रात कोई आने को है’, और ‘ओ साथी रे’ जैसे गानों की क्लिप्स के साथ लाखों रील्स बन चुकी हैं। फैंस किशोर कुमार की क्लासिक आवाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

कुछ क्रिएटर्स किशोर कुमार के ऑरिजिनल गानों को बीट्स और रैप के साथ मिक्स करके डाल रहे हैं, जिसे यंगस्टर्स खूब लाइक कर रहे हैं। खासकर ‘आने वाला पल’, ‘दीये जलते हैं’पर बने वीडियो खूब ट्रेंड में हैं।

किशोर कुमार की एनिवर्सरी के पहले ही इंस्टाग्राम पर #KishoreKumar ट्रेंड कर रहा है। लाखों लोग उनकी याद में रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं।

कई बॉलीवुड स्टार्स और म्यूजिशियन्स ने किशोर दा की आवाज में नए गाने शेयर किए हैं, जिससे किशोर कुमार का जादू एक बार फिर बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक गूंज रहा है।

किशोर कुमार सिर्फ बीते दशक के नहीं, बल्कि हर दौर के सुपरस्टार रहें हैं। उनकी गूंज हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बनी रहेगी, क्योंकि संगीत कभी पुराना नहीं होता ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें