Get App

Nupur-Stebin Wedding: नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने शेयर की हिंदू वेडिंग की पहली झलक, रॉयल अंदाज में कपल ने रचाई शादी, देखें तस्वीरें

एक्ट्रेस नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए हैं। इससे पहले कपल ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग की झलक दिखाई थी। कपल ने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। नूपुर और स्टेबिन की जोड़ी को फैंस सोशल मीडिया पर खूब प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं

MoneyControl News
अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 22:08
Nupur-Stebin Wedding: नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने शेयर की हिंदू वेडिंग की पहली झलक, रॉयल अंदाज में कपल ने रचाई शादी, देखें तस्वीरें

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में सात फेरे लेने से लेकर मांग में सिंदूर भरने तक के खास पल नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। (Photo: Nupur Instagram)

इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “तू मेरे कल का सुकून है और आज का भी सुकून” बताया गया। तस्वीरों में नूपुर की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आ रही हैं (Photo: Nupur Instagram)

नूपुर सेनन लाल रंग की खूबसूरत लहंगा पहनी थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। एक्ट्रेस के लहंगे पर हल्की सोने की कढ़ाई है और उन्होंने मैचिंग दुपट्टा व फूलों की माला पहन रखी है। (Photo: Nupur Instagram)

स्टेबिन बिन आइवरी रंग की शेरवानी के साथ सिर पर पगड़ी और हल्के पीच रंग के स्टोल लिया था। इस लुक में स्टेबिन काफी अच्छे लग रहे थे। (Photo: Nupur Instagram)

एक दूसरी तस्वीर में नूपुर गलियारे से आगे बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, जबकि स्टेबिन बेहद उत्साह और प्यार के साथ अपनी दुल्हन का इंतजार करते दिखते हैं। (Photo: Nupur Instagram)

शेयर की गई एक तस्वीर में नूपुर और स्टेबिन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे को प्यार से देख रहे थे। मुस्कुराते हुए अपने साथी को देखते हैं। (Photo: Nupur Instagram)

एक और फोटो में स्टेबिन प्यार भरे अंदाज में नूपुर के माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आए। (Photo: Nupur Instagram)

तस्वीर में स्टेबिन बेन अपनी दुल्हन नूपुर की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कृति सेनन अपनी बहन का मांग टीका संभालते हुए दिखाई दी। (Photo: Nupur Instagram)

नूपुर और स्टेबिन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस महीने की शुरुआत में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक सगाई की घोषणा कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से सबके सामने रखा। (Photo: Nupur Instagram)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें