Get App

Kriti Sanon On Rekha: 'वो असली स्वैग वाली हैं', रेखा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं कृति सेनन

Kriti Sanon On Rekha: अभिनेत्री कृति सेनन ने दिग्गज अदाकारा रेखा को 'अल्टीमेट बैडी' बताते हुए उनकी बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर की है। कृति का मानना है कि रेखा ने अपनी शर्तों पर जिंदगी जीकर एक मिसाल पेश की है, जो उन्हें गहराई से प्रेरित करता है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 09, 2026 पर 5:19 PM
Kriti Sanon On Rekha: 'वो असली स्वैग वाली हैं', रेखा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं कृति सेनन

बॉलीवुड में बायोपिक्स का दौर हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करता रहा है। महान हस्तियों के स्ट्रगल और सफलता को बड़े पर्दे पर देखना हर किसी को पसंद है। अब इस कड़ी में नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी एक बड़ी इच्छा जाहिर की है। कृति ने हाल ही में खुलासा किया कि यदि उन्हें कभी मौका मिला, तो वह दिग्गज अभिनेत्री रेखा की बायोपिक में उनका किरदार निभाना चाहेंगी।

रेखा के व्यक्तित्व की मुरीद हैं कृति

एक हालिया इंटरव्यू में जब कृति से पूछा गया कि वह किस मशहूर हस्ती के जीवन को पर्दे पर जीना चाहेंगी, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के रेखा का नाम लिया। रेखा की तारीफ करते हुए कृति ने उन्हें 'अल्टीमेट बैडी' करार दिया। आज के दौर में यह शब्द उन महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो आत्मविश्वासी हैं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं।

कृति ने कहा, "मुझे उनका दिल, उनकी हिम्मत और उनका ओरा (Aura) बहुत पसंद है। वह बेहद बुद्धिमान और गर्मजोशी से भरी इंसान हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी को हमेशा अपनी शर्तों पर जिया है, जो मुझे बहुत प्रेरित करता है।" हालांकि, कृति ने यह भी स्वीकार किया कि वह दिखने में रेखा जैसी नहीं हैं, लेकिन उनके व्यक्तित्व की गहराई उन्हें बहुत आकर्षित करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें