बॉलीवुड और टीवी जगत में इन दिनों भव्य और खर्चीली 'डेस्टिनेशन वेडिंग्स' का चलन है। हर कोई इटली या राजस्थान के किसी शाही महल में शादी करना चाहता है। लेकिन मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा ने इस ट्रेंड को दरकिनार करते हुए एक बेहद सादा रास्ता चुना। हाल ही में गौरव कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधीं कृतिका ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने किसी विदेशी लोकेशन के बजाय अपने घर पर ही शादी करने का फैसला क्यों लिया।
