COVID 19 Case Mumbai: सिंगर और 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट जान कुमार सानू को COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिंगर ने रविवार, 12 जुलाई को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने फैंस के साथ यह अपडेट हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर किया।
