Kunal Kamra: 370 की बिरयानी वाले विवाद के बीच कुणाल कामरा ने प्रणित मोरे की माफ़ी पर कसा तंज, ‘कॉमेडियंस को क्राउडवर्क की आड़ लेना बंद...’

Kunal Kamra: प्रणित मोरे के शो में महिलाओं के बारे में हिमांशु जांगड़ा की बेतुके कमेंट के बाद विवाद खड़ा हो गया है। प्रणित ने बाद में माफ़ी मांगी। अब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उन पर तंज तसा है।

अपडेटेड Jun 14, 2026 पर 4:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कुणाल ने ट्वीट करते हुए पहले कहा था कि "प्रणित मोरे के सामने हर्ष गुजराल बराक ओबामा जैसे लगते हैं।

Kunal Kamra: कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में 370 की बिरयानी वाली बात पर सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया हुई है। 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने बताया कि वह एक महिला के साथ डेट पर गए थे और उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट के लिए 370 खर्च किए थे, इसलिए उन्हें अपने इस निवेश का "रिटर्न" मिलना चाहिए था। प्रणित हंसे और उन्हें शो में अपनी बात कहने का मौका दिया।

ज़बरदस्त आलोचना के बाद, प्रणित ने एक वीडियो बयान के ज़रिए दूसरी बार माफ़ी मांगी और एक इंसान के तौर पर खुद को बेहतर बनाने के लिए एक और मौका मांगा। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अब प्रणित मोरे की माफ़ी पर तंज़ कसा है और X पर एक ट्वीट में कहा है, "कॉमेडियन को इन चीज़ों की आड़ लेना बंद कर देना चाहिए…

1. कहानी सुनाना (Storytelling)।


2. ⁠क्राउड वर्क (Crowd Work)।

3. ⁠मेहनत (Hard Work)।

4. बैंक बैलेंस।

5. माता-पिता।"

कुणाल ने ट्वीट करते हुए पहले कहा था कि "प्रणित मोरे के सामने हर्ष गुजराल बराक ओबामा जैसे लगते हैं।"प्रणित ने अपने माफीनामे वाले वीडियो में कहा था, "हैलो, तो बात ये है कि मैं ये बात काफी टाइम से करनी थी, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था। आप सबने मेरा क्राउडवर्क देखा होगा, जिसकी वजह से मुझे काफी हेट मिल रही है। मुझे लगता है कि मैं शायद इस हेट का हकदार भी हूं।

क्योंकि जब मैं हमारे लड़के के साथ क्राउड वर्क कर रहा था, उसने काफी अपमानजनक बातें बोलीं और सब लोग भी हम पर हंस रहे थे। मुझे लगता है कि ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं चाहता तो उसे वहीं रोक सकता था, लेकिन मैंने एक प्लेटफॉर्म दिया जिसे चीजे इतनी ही इस्तेमाल किया। सबसे मैं माफ़ी मांगना चाहता हूं। जो भी कानूनी कार्यवाही मेरे ख़िलाफ़ चल रही है, मैं आपसे बस यही अनुरोध करता हूं कि मुझे एक और मौका दिया जाए।

इस बीच, हिमांशु जांगड़ा 'स्टारविक डिज़ाइन' में काम कर रहे थे। विवाद बढ़ने के बाद, कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।