वाइब फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए जबरदस्त ट्रेलर के बाद, अमेजन MGM स्टूडियोज और टिप्स म्यूज़िक ने इसके ह्यूमर, एक्शन और जबरदस्त किरदारों की वाइब को मैच करने वाले गाने 'ऐसी मेरी वाइब' को रिलीज कर दिया है। यह फिल्म का एक हाई-एनर्जी टाइटल ट्रैक है, जिसमें कुणाल खेमू ने एक्शन-कॉमेडी का तड़का लगाते हुए उसके पूरे स्टाइल, स्वैग और एक बिल्कुल 'अलग' विज़ुअल वाली दुनिया को आकर दिया है।
