'वाइब' का मजेदार टीजर हुआ रिलीज, 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

कुछ हीरो पैदा होते हैं, कुछ ट्रेनिंग लेते हैं... और कुछ किडनैप हो जाते हैं! अमेजन MGM स्टूडियोज ने इसी मजेदार कहानी प्लॉट के साथ आने वाली फिल्म 'वाइब' का मजेदार टीजर रिलीज कर दिया है।

अपडेटेड Aug 21, 2026 पर 4:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'वाइब' के नए टीजर में इस अजीब जोड़ी के मिशन की मजेदार झलक देखने को मिलती है। दोनों को प्रीति जी जिंटा के दमदार किरदार की वजह से एक के बाद एक मुश्किलों में फंसना पड़ता है।

जब दो आम दोस्त अचानक ऐसी मुसीबत में फंस जाएं, जो बिल्कुल भी आम नहीं है, तो क्या होगा? अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने आज 'वाइब' का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में कुणाल खेमू की इस हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी की पहली झलक देखने को मिलती है, जहां मजेदार ह्यूमर, धमाकेदार एक्शन और जमकर होने वाली गड़बड़ियां देखने को मिलेंगी।

जब देश पर खतरा आता है, तो ऐसे हीरो की जरूरत होती है जो आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालें। लेकिन यहां हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) की कहानी थोड़ी अलग है। दोनों न तो इस काम के लिए तैयार हैं और न ही देश को बचाने की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं, लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों को ही यह जिम्मेदारी उठानी पड़ती है।

'वाइब' के नए टीजर में इस अजीब जोड़ी के मिशन की मजेदार झलक देखने को मिलती है। दोनों को प्रीति जी जिंटा के दमदार किरदार की वजह से एक के बाद एक मुश्किलों में फंसना पड़ता है। प्रीति का किरदार बेहद कॉन्फिडेंट है और ऐसा लगता है कि पूरे मामले की कमान उसी के हाथ में है। उनका बॉस-लेडी वाला अंदाज टीजर में खास ध्यान खींचता है।


टीजर में तेज रफ्तार कार चेज, धमाकेदार एक्शन और मजेदार सीन्स की भरमार है। 'वाइब' का टीजर साफ बता रहा है कि फिल्म में अजीब हालात, अनजाने हीरो और कई बड़े सरप्राइज देखने को मिलने वाले हैं।

कुणाल खेमू ने 'वाइब' को लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर लीड रोल में हैं, जबकि दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की 'वाइब' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।