Get App

Vibe OTT Release: कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने ओटीटी पर दी दस्तक, जानें कब और कहां देख सकेंगे कॉमेडी फिल्म

Vibe OTT Release: आपका फन फ्राइडे और भी होने वाला है मजेदार। आज यानी 13 नवंबर को कुणाल खेमू प्रीति जिंटा की कॉमेडी फिल्म वाइब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का लुत्फ आप कब और कहां उठा सकते हैं, चलिए बताते हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 1:40 PM
Vibe OTT Release: कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने ओटीटी पर दी दस्तक, जानें कब और कहां देख सकेंगे कॉमेडी फिल्म
आज से ‘वाइब’ विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है।

Vibe OTT Release: प्राइम वीडियो ने आज अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया की हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान कर दिया है। कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब दर्शकों के मनोरंजन के लिए उपलब्ध है।

फिल्म में जबरदस्त एक्शन, किरदारों पर बेस्ड कॉमेडी, धमाकेदार म्यूजिक और अपनी अलग पहचान रखने वाले कलाकारों की शानदार टोली देखने को मिलेगी। कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘वाइब’ की कहानी हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो ऐसे दोस्त हैं जिनकी दोस्ती बेहद गहरी है। उनकी आम-सी जिंदगी तब एक अप्रत्याशित रोमांचक सफर में बदल जाती है, जब अचानक उन्हें देश को मंडराते खतरे से बचाने की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। इस काम के लिए बिल्कुल भी तैयार न होने और अपनी क्षमता से कहीं बड़ी चुनौती का सामना कर रहे इन दोनों दोस्तों को मैडम एच (प्रीति जिंटा) इस बेहद अहम मिशन पर भेजती हैं।

फिल्म के स्ट्रीमिंग प्रीमियर को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कुणाल खेमू ने कहा- ’वाइब’ मेरे लिए बेहद खास फिल्म रही है, क्योंकि इसमें सिनेमा से जुड़ी मेरी पसंद की कई चीजें एक साथ देखने को मिलीं। इसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और म्यूजिक है, लेकिन इसकी असली कहानी एक ऐसी दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी सबसे अप्रत्याशित परिस्थितियों में परीक्षा होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें