क्या रिलेशनशिप में हैं कुशा कपिला? 'मिस्ट्री मैन' संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला इस समय काफी चर्चा में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुशा ने एक फोटो शेयर किया। इस फोटो में कुशा कपिला एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर कुशा कपिला का ये फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है इस फोटो की सच्चाई

अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 18:35
Story continues below Advertisement
कुशा कपिला के फोटो शेयर करते ही फैंस को लगा की वह किसी को डेट कर रही है (Photo: Kusha Instagram)
कुशा कपिला के फोटो शेयर करते ही फैंस को लगा की वह किसी को डेट कर रही है (Photo: Kusha Instagram)

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटो में कुशा कपिला एक मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक पोज देती हुई नजर आ रही है, जिसके बाद से ही ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है।(Photo: Kusha Instagram)

इन तस्वीरों में कुशा ने ब्राउन कलर की एक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। वहीं कुशा कपिला की फोटो पर फैंस कई कमेंट कर रहे है। इन तस्वीरों में मिस्ट्री मैन का फेस नहीं दिखाई दे रहा है।(Photo: Kusha Instagram)

वहीं इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही फैंस ये जानने की कोशिश कर रहे की ये मिस्ट्री मैन कौन है। फैंस को ये लग रहा कि एक्ट्रेस किसी को डेट कर रही है।(Photo: Kusha Instagram)

एक यूजर ने लिखा, "बड़ा खुलासा ।" एक यूजर ने पूछा, "ये लड़का कौन है?" कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि कुशा कपिला की यह पोस्ट शायद उनके ब्रांड प्रमोशन का हिस्सा हो सकती है। (Photo: Kusha Instagram)

इस पोस्ट की कैफ्शन में कुशा ने लिखा, "जब आप किसी को दिखाना चाहते हैं तो हर पोज।" इस पोस्ट में उन्होंने इस फोटो के पीछे की सच्चाई भी बताई।(Photo: Kusha Instagram)

कुशा ने अपने पोस्ट में बताया कि, ये फोटो शूट नए ब्रांड के कैंपेन के लिए करवाया है। कुशा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।(Photo: Kusha Instagram)

बता दें कि कुशा कपिला की पहली शादी जोरावर अहलूवालिया से हुईं थीं। कपल ने साल 2017 में शादी की थी, लेकिन 2023 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।(Photo: Kusha Instagram)