लाफ्टर शेफ्स 2, जो सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सेलिब्रिटी कुकिंग शो है, उसका प्रीमियर पहली बार जनवरी 2025 में हुआ था। छह महीने के अंदर ही ये शो सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो बन गया।
रविवार यानि 27 जुलाई, 2025 को इस शो के विनर की घोषणा की जाएगी। जहां हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस सेलेब कुकिंग शो की ट्रॉफी किसने जीती, वहीं कंटेस्टेंट पर भी इस शो को जीतने का प्रेसर बना हुआ है।
छह महीने की जबरदस्त कॉमेडी, मस्ती और स्वाद के बाद Laughter Chefs 2 आखिरकार अपने फिनाले तक पहुंच चुका है। इस शो ने नॉन-फिक्शन की दुनिया में TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
रिपोर्ट्स की मानें तो शो का फिनाले जून में शूट हो चुका है और 27 जुलाई को ऑन-एयर होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि विनर के नाम पहले ही लीक हो चुके हैं!
बताया जा रहा है कि करन कुंद्रा और एल्विश यादव पहले रनर-अप रहे, जबकि रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि, मेकर्स ने अब तक कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।
शो की होस्ट भारती सिंह ने खुद कहा है कि इस बार फिनाले में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगेगा। दर्शकों को सिर्फ विनर नहीं, ढेर सारा ड्रामा, मस्ती और सरप्राइज भी मिलेगा। बता दें कि फिनाले एपिसोड में कुछ हस्तियां भी शो में शिरकत करेंगी। यह स्पेशल एपिसोड बाकी सभी से हटकर और यादगार होगा।
पूरे सीजन के दौरान अली गोनी को सबसे ज्यादा स्टार्स मिले, जिससे उनकी जीत की चर्चाएं और भी जोर पकड़ ली हैं। लेकिन सबकी नजर अब आधिकारिक घोषणा पर टिकी है ।
'Laughter Chefs 2' का ग्रैंड फिनाले 27 जुलाई रात 9:30 बजे जीओसिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही, शेफ हरपाल सिंह सोखी भी फिनाले में एक खास चुनौती लेकर आएंगे।
पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन दूसरा सीजन कॉमेडी और खाना दोनों में एक लेवल ऊपर पहुंच गया। सेलेब्स की मस्ती और रेसिपीज ने इसे सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बना दिया।
अब सबकी निगाहें फिनाले पर टिकी हैं । सबको इस बात का इंतजार है कि कौन इस शो का विनर होगा।
Story continues below Advertisement