बीते 70 सालों में हिन्दी सिनेमा में काफी कुछ बदला, सिल्वर स्क्रिन पर तस्वीरें बदलीं, फिल्मों में गाने बदले और गीतों में बजने वाले साज भी बदले… पर उन गानों में एक आवाज जो हमेशा नई बनी रही वो थी आशा भोसले की आवाज। रविवार 12 अप्रैल 2026 का दिन, हिन्दी सिनेमा को चाहने वालों के लिए काफी भारी रहा। बॉलीवुड की लेजेंडरी सिंगर्स में से एक आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आशा भोसले अब भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन वो अपने 7 दशक लंबे करियर से अनगिनत यादें और गानें पीछे छोड़ गई हैं। उनके उन्हीं गानों में से एक है - 'दम मारो दम'।