Lock Upp 2: 'लॉक अप' सीजन 2 के हालिया एपिसोड में, टीवी एक्टर राम कपूर को शो से बाहर होने से बचने के लिए अपना एक राज बताना पड़ा। जब उन्होंने बताया कि 13 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी, तो यह सुनकर होस्ट फराह खान और शो के कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला, हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर और बाकी सभी की आंखों में आंसू आ गए।
