Get App

Lockupp Season 2: 'लॉक अप 2' में पहले दिन ही हो गया हाई बोल्टेज ड्रामा, सुनीता आहूजा-हर्षद चोपड़ा आमने-सामने

Lockupp Season 2: 'लॉक अप 2' का आगाज हो चुका है। शो के पहले टास्क से ही दर्शकों को यह समझ आ गया कि ये सीजन मुश्किल होने वाला है। हर्षद चोपड़ा और सुनीता आहूजा आमने सामने आ गए हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 29, 2026 पर 11:53 AM
Lockupp Season 2: 'लॉक अप 2' में पहले दिन ही हो गया हाई बोल्टेज ड्रामा, सुनीता आहूजा-हर्षद चोपड़ा आमने-सामने
पहले दिन Lock Upp 2 में घरवाले गेम में अपनी जगह बनाने के लिए चैलेंज पूरा करने में की कोशिश करते नजर आए।

Lockupp Season 2: 'लॉक अप- सच या सजा' ने अपने सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स और जबरदस्त ड्रामे से दर्शकों के बीच पहले ही जगह बना ली है। नेटफ्लिक्स के इस नए रियलिटी शो में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने स्टार्स दिख रहे हैं। 'लॉक अप' हाउस के अंदर का माहौल सीजन के पहले दिन ही काफी गर्म दिखा। इस सीजन के पहले टास्क में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स कड़ी मेगनत करते दिखे। घर के अंदर कॉम्पिटिशन का दबाव बढ़ने के साथ ही टास्क तेजी से इंटेंस और उथल-पुथल द्खी गई।

पहले दिन Lock Upp 2 में घरवाले गेम में अपनी जगह बनाने के लिए चैलेंज पूरा करने में की कोशिश करते नजर आए। हालांकि, टास्क के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसे देख दर्शक शॉक्ड हो गए। इस जबरदस्त कॉम्पिटिशन के दौरान हर्षद चोपड़ा ने सुनीता आहूजा को चोटिल कर दिया। इस घटना ने सभी को काफी चौंकाया।

रियलिटी शो के टास्क के चलते कंटेस्टेंट्स का कॉम्पिटिटिव अंदाज सामने आ जाता हैं। जी हां, शो में एक पॉपुलर कंटेस्टेंट के तौर पर आए हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा के साथ हुई घटना के बाद दर्शकों को इंतजार है कि अब सुनीता का एक्शन क्या होने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें