Pehla Pyaar Doosri Baar: लव, मजेदार पंचलाइन और ढेर सारे ट्विस्ट..., तैयार हो जाइए लव रंजन की नई रॉम-कॉम दुनिया से जुड़ने के लिए

Pehla Pyaar Doosri Baar: 'पहला प्यार दूसरी बार' रोमांटिक कॉमेडी जॉनर को एक नए और मॉर्डन अंदाज में पेश करती है, जिसमें शॉर्प कॉमेडी के साथ-साथ प्यार और दोस्ती की उलझी हुई है।

अपडेटेड Oct 17, 2026 पर 4:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा को प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Pehla Pyaar Doosri Baar: पिछले एक दशक में हिंदी सिनेमा में दोस्ती और रिश्तों को दिखाने का अंदाज काफी बदला है, लेकिन लव रंजन आज भी यंग दर्शकों की पसंद को बखूबी समझते हैं। अब सभी की नजरें उनकी अगली प्रोडक्शन फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ पर टिकी हैं।

अगर पीछे मुड़कर देखा जाए तो इंडियन सिनेमा ने पिछले 10 सालों में यादगार रोमांटिक कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्होंने खुद में समय के साथ आने वाले बदलाव को कैद किया है। फिल्में जैसी ‘की एंड का’ (2016) जिसने लड़के और लड़की के रोल को रिलेशनशिप में बदल दिया, जबकि ‘बरेली की बर्फी’ (2017) जैसी फिल्म ने छोटे शहर की सादगी के साथ गर्माहट को वापस लाते हुए पेश किया।

इन सब के अलावा दर्शकों ने ‘शुभ मंगल सावधान’ (2017) और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ (2020) के साथ बेबाक तरीके से आज के मुद्दों से जुड़े ह्यूमर को खूबसूरती से दिखाया है, जबकि ‘लुका छुपी’ (2019) जैसी फिल्म में लिव-इन रिलेशनशिप की कहानी को पेश किया गया है। उम्र के फर्क को दिखाती ‘दे दे प्यार दे’ (2019) में अलग तरह के रिश्ते को दिखाया गया, वहीं ‘जरा हटके जरा बचके’ (2023) में मॉडर्न फैमिली के बीच होने वाली उत्तालपुथल नजर आती है। इसके अलावा, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (2024) में आने वाले समय के रोमांस की कहानी दिखाई गई है।


समय-समय पर दर्शकों की पसंद में आने वाले बदलाव के बीच लव रंजन एक ऐसा नाम रहे हैं, जिन्होंने लगातार मॉडर्न रोमांटिक और फ्रेंडशिप कॉमेडी के साथ एक अलग स्टैंडर्ड सेट किया है। लव रंजन ने प्यार का पंचनामा और प्यार का पंचनामा 2 के साथ इंडस्ट्री में एक नई लहर पैदा की थी और इस तरह से दशक की दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को देकर उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी की दुनिया में अपनी जगह मजबूत कर ली।

इसके बाद उनकी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ (2018) एक ब्लॉकबस्टर हिट बनकर सामने आई, जिसने न सिर्फ शानदार कमाई अपने नाम की बल्कि यंग ऑडियंस के बीच भी काफी पसंद की गई। इस फिल्म में दोस्ती और प्यार की झलक है और इसकी कहानी खुद में इन दोनों रिश्तों के बीच होने वाली खींचतान को मजेदार अंदाज और हमेशा याद रहने वाले डायलॉग्स के साथ खुद में लिए हुए है।

फिल्म के कई डायलॉग्स को दर्शक आज भी दोहराते नजर आते हैं। उन्होंने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए ‘दे दे प्यार दे’ (2019), ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (2023) और ‘दे दे प्यार दे 2’ (2025) जैसी कई सफल फिल्में दी। लव रंजन की इन सभी फिल्मों ने समय समय पर साबित किया है कि रोमांटिक कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर रूल कर सकती है, अगर राइटिंग अच्छी हो और आज के दौर के डेटिंग से जुड़ी परेशानियों को दिखाने के साथ रिलेटेबल तरीके से ग्रुप केमिस्ट्री को पेश किया जाए। यह सभी फिल्में दिखाती हैं कि लव रंजन अच्छी तरह से जानते हैं कि रोमांटिक कॉमेडी में दर्शक आज के समय में क्या देखना चाहते हैं।

अब लव रंजन नए डायरेक्शन में यूथ कल्चर और बैंटर को अपनी नई फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' के ज़रिए पेश करने वाले हैं, जिसमें उनकी सिग्नेचर राइटिंग अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी पूरी तरह से फ्रेंडशिप कॉमेडी पर आधारित है। स्क्वॉड लॉयल्टी, दोस्ती की डायनेमिक्स और यंग लव की मजेदार चुनौतियों को लिए 'पहला प्यार दूसरी बार' एक यादगार बडी-ग्रुप एंटरटेनर होने वाली है।

लव फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा को प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।