मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का घर बहुत ही आलीशान है। मुंबई की एक ऊंची इमारत की 53वीं मंजिल पर बने इस घर का एरिया करीब 5,500 sq ft (स्क्वायर फीट) है। यहां परिवार के साथ समय बिताने और अपने शौक पूरे करने के लिए भी खास जगहें बनाई गई हैं।
माधुरी और डॉ. नेने चाहते थे कि घर खुला और साफ-सुथरा दिखे। इसलिए फर्नीचर और डेकोरेटिव आइटम में लाइट कलर और सिंपल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।
इस बात से है खासियत माधुरी दीक्षित के घर की
माधुरी दीक्षित के घर में मशहूर आर्टिस्ट M.F. हुसैन की पेंटिंग्स भी हैं। माधुरी और हुसैन के बीच खास रिश्ता था। उन्होंने एक्ट्रेस के लिए कई पेंटिंग्स बनाई थीं, जिन्हें घर के एंट्री वाले हिस्से में लगाया गया है। माधुरी के मुताबिक, हुसैन उनके घर की दीवारों पर पेंटिंग बनाना चाहते थे, लेकिन बाद में घर बदलने की संभावना के चलते उन्होंने मना कर दिया था।
घर में मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। लाइटिंग इस तरह रखी गई है कि डेकोर और पेंटिंग्स साफ नजर आएं। ऑटोमेशन सिस्टम की मदद से घर के कई फीचर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
डॉ. नेने को टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है। उन्होंने घर को ऐसी जगह बनाने पर ध्यान दिया, जहां परिवार आराम से रह सके और अपनी पसंद की चीजों का आनंद ले सके।
घर में लेटेस्ट टेक्निकल गैजेट का इस्तेमाल किया है हर कमरों में
• प्राइवेट थिएटर: घर में बड़े प्रोजेक्टर और मॉडर्न स्पीकर लगे हैं, जिससे घर पर ही सिनेमा जैसा एक्सपीरियंस ले सकते है।
• म्यूजिक रूम: यहां गिटार, ड्रम और पियानो जैसे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट रखे गए हैं। इनमें स्टेनवे कंपनी का पियानो भी है।
• मॉडर्न किचन: किचन को इस तरह बनाया गया है कि परिवार के लोग आसानी से खाना बना सकें और साथ में समय भी बिता सकें।
• ऑटोमेटेड बार: घर में एक बार भी है, जिसे मॉडर्न तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है।
घर की खिड़की बताती है अरब सागर की नई कहानी
घर की बड़ी खिड़कियों से समुद्र और मुंबई की ऊंची बिल्डिंग का नजारा दिखता है। घर लाइट कलर, आरामदायक फर्नीचर और अच्छी लाइटिंग से खूबसूरत दिखता हैं। यहां हर चीज और सुख सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
इन नई मूवीज और वेब सीरीज में फिर दिखेंगी माधुरी
माधुरी दीक्षित जून 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘मां बहन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है। अब माधुरी मराठी क्विज शो ‘कोण होणार करोडपती’ होस्ट करने की तैयारी कर रही हैं। इस शो के जरिए वह पहली बार इसकी जिम्मेदारी संभालेंगी।
माधुरी के लिए उनका परिवार सबसे जरूरी है। वह हमेशा से पति, बच्चों और ऐसे घर का सपना देखती थीं, जहां सभी लोग प्यार और सुकून से रह सकें। उनका घर भी इसी सोच के साथ बनाया गया है।