मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का घर बहुत ही आलीशान है। मुंबई की एक ऊंची इमारत की 53वीं मंजिल पर बने इस घर का एरिया करीब 5,500 sq ft (स्क्वायर फीट) है। यहां परिवार के साथ समय बिताने और अपने शौक पूरे करने के लिए भी खास जगहें बनाई गई हैं।
