Mahabharat Ek Dharm Yudh Trailer: धर्म और अधर्म के बीच महासंग्राम की गाथा एक बार फिर जीवंत होने जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण की वाणी, महाभारत के निर्णायक प्रसंग और कुरुक्षेत्र के युद्ध की पृष्ठभूमि के साथ जियोहॉटस्टार ने 'महाभारत एक धर्मयुद्ध' के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी किया है। कलेक्टिव स्टूडियोज की 'हिस्ट्रीवर्स' पहल के तहत निर्मित यह 25 एपिसोड की सीरीज 24 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। इसके नए एपिसोड हर सप्ताह जारी किए जाएंगे।
