
प्राइम वीडियो ने आज अपने अपकमिंग ओरिजिनल टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के प्रोडक्शन की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। इस शो की होस्ट और हेड काजोल और ट्विंकल खन्ना हैं, जो अपने दमदार और दिलचस्प अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ये बोल्ड, बेबाक और मजेदार टॉक शो जल्द ही प्रीमियर होगा, जिसे बनिजेय एशिया प्रोड्यूस कर रहा है।
बॉलीवुड के बड़े- बड़े सितारों और इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों से सजी गेस्ट लिस्ट के साथ टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल एक ऐसा टॉक शो बनने जा रहा है, जो शायद किसी भी शो के पीछे छोड़ सकता है। यह शो बोल्ड, शानदार और बिना किसी झिझक के बिल्कुल अनफिल्टर्ड अंदाज में आपके सामने होगा, जिसमें दोनों होस्ट्स की जबरदस्त एनर्जी के साथ आपको सबसे दिलचस्प मुद्दों पर उनका बेबाक नजरिया देखने को मिलेगा।
आपके लिए ये जानना जरूरी है कि एक प्रेस रिलीज में कहा गया- ‘‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' एक साहसिक, शानदार एवं बेबाक ‘टॉक शो' होगा और इसकी मेजबान इसे विशेष अंदाज में पेश करेंगी।''
प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल माधोक ने कहा, 'हम टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। यह एक ऐसा टॉक शो है, जो पहली बार दो सबसे तेज़ और दमदार आवाज़ों के साथ इस जॉनर को नए सिरे से पेश करेगा।
' उन्होंने आगे कहा, 'गेस्ट लिस्ट में चार्मिंग सेलिब्रिटीज के साथ काजोल और ट्विंकल अपने तड़कते-भड़कते अंदाज और बेहतरीन सोच के साथ ऐसी दिलचस्प बातचीत लेकर आएंगी, जो मजेदार, बेबाक और बिना किसी हिचक के होगी।
बॉलीवुड टॉक शो वैसे भी एक दशक पुराना चलन है जो हमेशा लोगों का ध्यान खींचता है। चाहे वह निर्देशक करण जौहर का "कॉफी विद करण" हो या करीना कपूर खान का 'व्हाट डू वीमेन वांट', इन शोज को पसंद किया जाता है, देखा जाता है, आलोचना की जाती है, लेकिन फिर भी इन्हें सराहा जाता है।
इसी कारण से यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या काजोल और ट्विंकल का शो ट्रेंड सेट करेगा या ट्रेंड को फॉलो करेगा। इसके अलावा, यह शो उन दर्शकों के लिए एक मसालेदार मिश्रण हो सकता है जिनको ऐसे शोज देखना पसंद है, क्योंकि दोनों अभिनेत्रियां अपनी बात खुलकर कहने के लिए जानी जाती हैं।
काजोल अपनी बात को बेबाकी से रखने और अपने खास मजाकिया अंदाज से काफी फेमस है। इसके साथ ही ट्विंकल खन्ना काफी टाइम से स्क्रीन से गायब हैं अब उनके फैंस को उन्हें एक बार फिर देखने का मौका मिलेगा।
अब फैंस को इस शो के स्ट्रीम होने का इंतजार है और दो बड़ी अभिनेत्री इस नए और खास शो में कैसी दिखतीं है उस बात का इंतजार है साथ ही ये देखना भी खास होगा कि ये शो आगे चल के फैंस के दिलों में जगह बना पाता है या नहीं।