Get App

Shakti Shalini Movie: शाहरुख खान की 'किंग' से टक्कर टालने के लिए मेकर्स ने बदला प्लान, अब इस दिन रिलीज होगी अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी'

Shakti Shalini Movie: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' से बॉक्स ऑफिस टकराव से बचने के लिए मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'शक्ति शालिनी' की रिलीज डेट बदली जा सकती है। अब 24 दिसंबर 2026 के बजाय अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म को जनवरी 2027 में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 17, 2026 पर 12:25 PM
Shakti Shalini Movie: शाहरुख खान की 'किंग' से टक्कर टालने के लिए मेकर्स ने बदला प्लान, अब इस दिन रिलीज होगी अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी'

बॉलीवुड में दो बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर टकराना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब सामने 'किंग खान' यानी शाहरुख़ खान की फिल्म हो, तो मेकर्स अक्सर अपनी रणनीति बदलने में ही भलाई समझते हैं। कुछ ऐसा ही अब मैडॉक फिल्म्स की अगली बड़ी फिल्म के साथ भी होता दिख रहा है। 'मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स' (Maddock Horror Comedy Universe) का अगला बड़ा हिस्सा मानी जा रही फिल्म 'शक्ति शालिनी' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, ताकि शाहरुख़ खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' के साथ होने वाले बड़े क्लैश से बचा जा सके।

पहले क्रिसमस पर होनी थी महा-टक्कर

शुरुआती योजना के मुताबिक, नवोदित अभिनेत्री अनीत पड्डा स्टारर 'शक्ति शालिनी' को इसी साल 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी थी। लेकिन इसी दिन शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' भी रिलीज़ होने वाली है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि शाहरुख़ खान की फिल्म के साथ सीधे टकराने से 'शक्ति शालिनी' के बिज़नेस और स्क्रीन काउंट पर बुरा असर पड़ सकता था। इसी वजह से मेकर्स अब एक सुरक्षित और बेहतर रिलीज़ विंडो की तलाश कर रहे हैं, ताकि फिल्म को दर्शकों का पूरा प्यार मिल सके।

अब जनवरी 2027 में दस्तक दे सकती है फिल्म

सब समाचार

+ और भी पढ़ें