Get App

Ramayana: मेकर्स ने देर रात रिलीज किए 'रामायणम्' के नए पोस्टर, रणबीर कपूर-यश को देख इंप्रेस हुए यूजर्स

Ramayana: शनिवार को हुए एक इवेंट के बाद नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ​​की 'रामायणम्' के नए पोस्टर रिलीज किए गए। सोशल मीडिया पर पोस्टर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यूजर्स को स्टार्स का लुक काफी पसंद आया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Sep 27, 2026 पर 9:18 AM
Ramayana: मेकर्स ने देर रात रिलीज किए 'रामायणम्' के नए पोस्टर, रणबीर कपूर-यश को देख इंप्रेस हुए यूजर्स
शनिवार को मशहूर अमेरिकी यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन, जिन्हें मिस्टरबीस्ट के नाम से जाना जाता है, रामायणम् के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए।

Ramayana: नमित मल्होत्रा ​​और नितेश तिवारी ने 'रामायणम् पार्ट वन' के लिए शनिवार को मुंबई में एक इवेंट रखा। आधी रात के बाद उन्होंने फिल्म के नए पोस्टर जारी किए, जिनमें मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे नजर आए। फैन्स नए पोस्टर्स से बहुत इंप्रेस लग रहे हैं। यूजर्स को ये पोस्टर टीम द्वारा अब तक जारी किए गए सभी लुक से ये पोस्टर से बेहतर लगे हैं।

'रामायण' के नए पोस्टर जारी

'वर्ल्ड ऑफ रामायण' के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स ने एक पोस्टर जारी किया, जिसमें रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में वनवास गेटअप में दिख रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा था, "हमेशा धर्म के साथ।" पोस्टर में तीनों सादे, पारंपरिक कपड़ों में वनवास के दौरान एक साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

इसके बिल्कुल उलट एक और पोस्टर है, जिसमें यश अपनी सुनहरी लंका में रावण के रूप में दिख रहे हैं। काले कपड़ों और सोने के गहनों से सजे वे अपने महल के सामने खड़े होकर डरावने और प्रभावशाली लग रहे हैं। इसे पोस्ट करते हुए 'रामायण' अकाउंट ने लिखा, "तीनों लोकों का स्वामी रावण।" उन्होंने यह भी लिखा- "हमारा सच... हमारा इतिहास।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें